राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन का तीसरा लीग मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे। राजस्थान को मुंबई के बीच ये मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच में वैभव के सामने जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ड जैसे बॉलर होंगे और ये देखने वाली बात होगी वैभव इन बेहद घातक गेंदबाजों का सामना किस तरह से करेंगे।

वैसे ये बात सही है कि वैभव के सामने मुंबई की मुश्किल चुनौती होगी, लेकिन एक सच से भी है कि अगर वैभव चल गए तो वो किस कदर किसी भी टीम के लिए घातक हो सकते हैं ये किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। वैभव सेट हो गए तो मुंबई के दिग्गज गेंदबाजों की भी धज्जियां उड़ा सकते हैं और ये बात इस टीम को अच्छी तरह से पता है।

वैभव के खिलाफ नहीं कर रहे खास तैयारी

टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन रविवार को उन्होंने ट्रेनिंग पर वापसी की और मंगलवार के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस बात की संभावना है कि वो दीपक चाहर की जगह टीम में शामिल होंगे। हालांकि मुंबई दीपक चाहर को प्लेइंग 11 में जगह दे सकती है क्योंकि उनमें गेंद को स्विंग कराने की काबिलियत है साथ ही पिछले सीजन में जयपुर में उन्होंने वैभव को जयपुर में आउट भी किया था।

मुंबई की टीम वैभव के खिलाफ किस तरह से तैयार कर रही है इसके बारे में इस टीम के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बताया। पारस ने वैभव के बारे में कहा कि वो कोई नए खिलाड़ी नहीं हैं और इस लीग में ये उनका दूसरा साल है साथ ही हम जानते हैं कि वो एक अच्छे खिलाड़ी हैं। हम वैभव के खिलाफ भी वैसी ही तैयारी कर रहे हैं जिस तरह की तैयारी राजस्थान के अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ कर रहे हैं।

मुंबई की तरफ से दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में बुमराह और चाहर ने नई गेंद संभाली थी और स्लोअर का अच्छा इस्तेमाल किया था। अगर राजस्थान के खिलाफ बुमराह पावरप्ले में बॉलिंग करते हैं तो वो वैभव के खिलाफ अपने इस हथियार को इस्तेमाल कर सकते हैं। वैभव को आमतौर पर तेज गेंदों का सामना करना पसंद है, लेकिन बुमराह के स्लोअर पर उन्हें परेशानी हो सकती है। वैसे वैभव और बुमराह का आमना-सामना दिलचस्प होने वाला है।

सरफराज का पावरप्ले में कमाल; रोहित, रैना समेत 8 खिलाड़ियों की कर ली बराबरी, वैभव 4 खिलाड़ियों के साथ नंबर 1

सरफराज खान ने आरसीबी के खिलाफ जमकर संघर्ष किया, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि सरफराज ने पावरप्ले के दौरान खास कमाल किया और रोहित, रहाणे, रैना जैसे दिग्गजों की बराबरी जरूर कर ली। (खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)