रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में मंगलवार (13 अक्टूबर) को मुंबई ने चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हरा दिया। तुषार देशपांडे ने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 विकेट लेने के अलावा 47 गेंद पर 44 रन भी बनाए। मुंबई ने पहली पारी में 429 रन बनाए। चंडीगढ़ पहली पारी में 78 और दूसरी पारी में 196 रनों पर आउट हो गई।

चंडीगढ़ की दूसरी पारी में अर्जुन आजाद ने 71 गेंद पर 62 रन बनाए। शिवम भांबरी ने 76 गेंद पर 44 रन बनाए। अर्शलन खान ने 20, निशुंक बिड़ला ने 18, अक्षित राणा ने 17 और मनन वोहरा ने 14 रन बनाए। राज बावा अंगद और जगजित सिंह ने 6-6 रन बनाए।

शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने 3-3 विकेट लिए

दीपेंद्र कुश ने 5 और विशु कश्यप बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। रोहित धांड़ा बगैर खाता खोले नाबाद रहे। मुंबई के लिए शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने 3-3 विकेट लिए। तुषार देशपांडे ने 2 विकेट लिए। मोहित अवस्थी और सेलवेस्टर डिसूजा ने 1-1 विकेट लिए।

चंडीगढ़ की पहली पारी

चंडीगढ़ के लिए पहली पारी में निशुंक बिड़ला ने 15 गेंद पर 33 और अर्जुन आजाद ने 20 रन बनाए। शिवम भांबरी, दीपेंद्र कुश, राज बावा और जगजीत सिंह बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। अक्षित राणा 9 और विशु कश्यप 7 रन बनाकर आउट हुए। अर्शलन खान और मनन वोहरा 2-2 रन बनाकर आउट हुए। रोहित धांड़ा ने नाबाद 2 रन बनाए। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने 5 विकेट लिए थे। मोहित अवस्थी ने 3 और सेलवेस्टर डिसूजा ने 2 विकेट लिए।

राजमिस्त्री के बेटे ने रणजी ट्रॉफी में मचाई धूम

सुदीप घरामी ने तीन मैचों में अपना तीसरा रणजी ट्रॉफी शतक लगाया। उन्होंने बताया,’हमारे पास पक्का घर भी नहीं था… जब मैंने अंडर-19 लेवल पर खेलना शुरू किया तभी मैंने अपने परिवार के लिए पक्का घर खरीदा।’ यहां पढ़ें इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार शुभादित्य बोस की रिपोर्ट।