कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें धुमिल हो रही थी, लेकिन ऋषभ पंत की टीम के लिए 21 साल के मुकुल चौधरी संकटमोचक साबित हुए और अपनी दमदार पारी के दम पर टीम को जीत दिला दी। मुकुल ने अपनी इस पारी के दम पर वो कमाल किया जो इससे पहले लखनऊ टीम के लिए किसी ने नहीं किया था साथ ही अपनी पारी के दौरान 7 छक्के लगाकर उन्होंने आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गजों की बराबरी भी की।
मुकुल ने पोलार्ड-डिविलियर्स की खास लिस्ट में बनाई जगह
केकेआर के खिलाफ मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए, लेकिन मैच के आखिरी 5 ओवर के दौरान उन्होंने 25 गेंदों पर 53 रन बनाए। मुकुल इस पारी के बाद आईपीएल में सफल रन चेज में आखिरी 5 ओवर में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने, लेकिन लखनऊ की तरफ से ऐसा करने वाले पहले बैटर बने। इस लीग में आखिरी 5 ओवर में सफल रन चेज करते हुए 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल मुकुल से पहले किरोन पोलार्ड और एबी डिविलियर्स कर चुके हैं। अब मुकुल इन दोनों खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। वहीं आखिरी 5 ओवर में सफल रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में वो तीसरे नंबर पर आ गए।
IPL में सफल रन चेज में आखिरी 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स
59 रन (21 गेंद) – कीरोन पोलार्ड बनाम SRH (2013)
56 रन (22 गेंद) – AB डिविलियर्स बनाम SRH (2014)
53 रन (25 गेंद) – मुकुल चौधरी बनाम KKR (2026)
मुकुल ने की आशुतोष, रसेल और ब्रावो की बराबरी
मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ अपनी नाबाद 54 रन की पारी के दौरान 7 शानदार छक्के लगाए तो वहीं उन्होंने 2 चौके भी लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। इन 7 छक्कों की मदद से उन्होंने आशुतोष शर्मा, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो की भी बराबरी कर ली। दरअसल आईपीएल में 7 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मुकुल अब इन तीनों के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में रसेल 11 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।
आईपीएल के एक मैच में 7 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स
11 छक्के: रसेल बनाम CSK (2018)
10 छक्के: राशिद बनाम MI (2023)
07 छक्के: मुकुल बनाम KKR (2026)
07 छक्के: आशुतोष बनाम MI (2024)
07 छक्के: रसेल बनाम SRH (2024)
07 छक्के: ब्रावो बनाम MI (2018)
‘चेहरे पर मत जाओ, जब मारते हैं ना’, पूर्व क्रिकेटर ने वैभव की तारीफ करते हुए किया सावधान, कहा- हर मुकाबले को आखिरी मैच की तरह देखें
RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने वैभव के बारे में कहा कि उनके चेहरे पर मत जाइए। उन्होंने वैभव की तारीफ भी की और उन्हें सावधान भी किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
