आईपीएल 2026 के 15वें मैच में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर केकेआर के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे लखनऊ के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी। उन्होंने 27 गेंद पर नाबाद 54 रन की बेहतरीन पारी खेली। मुकुल ने इस पारी में दो चौके और सात गगनचुंबी छक्के लगाए। इस मैच में लखनऊ की टीम हार के मुंह से निकलकर जीत तक पहुंची।

LSG का आईपीएल में दूसरी बार ऐसा कारनामा

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ की आईपीएल में दूसरी बार यह आखिरी गेंद पर जीत आई। इससे पहले 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ की टीम 213 रन चेज करते हुए 1 विकेट से मुकाबला जीती थी। उस मैच में भी लखनऊ को आखिरी गेंद पर जीत मिली थी।

मुकुल चौधरी ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स को एक समय 24 गेंद पर जीत के लिए 54 रन चाहिए थे और जीत के लिए सिर्फ 3 विकेट बाकी थे। एक छोर पर आवेश खान थे और दूसरे छोर पर युवा मुकुल चौधरी। यहां से मुकुल ने ऐसी पारी खेली जिसने उनका नाम सु्र्खियों में ला दिया। इस पारी में मुकुल चौधरी के नाम तीन बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए:-

  • 1- मुकुल चौधरी ने इस पारी में 7 सिक्स लगाए और यह LSG के किसी बल्लेबाज के नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के थे।
  • 2- आईपीएल में रन चेज करते हुए किसी भी टीम के नंबर 7 या उससे नीचे के खिलाड़ी द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के भी हैं। इससे पहले 2018 में सीएसके के लिए खेलते हुए ड्वेन ब्रावो ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 छक्के लगाए थे।
  • 3- मुकुल चौधरी ने इस जीत में 8वें विकेट के लिए आवेश खान के साथ नाबाद 54 रन की साझेदारी की। आईपीएल में यह किसी भी सफर रन चेज की 8वें या उससे नीचे के विकेट की यह सबसे बड़ी साझेदारी रही।
IPL 2026 खिलाड़ी प्रोफाइल
मुकुल चौधरी — ₹30 लाख से ₹2.60 करोड़ तक
राजस्थान का विकेटकीपर-बल्लेबाज जिसने ईडन गार्डन में इतिहास रचा
नीलामी कीमत
₹2.60 Cr
KKR बनाम LSG
54* (27)
स्ट्राइक रेट
200.00
छक्के (KKR मैच)
7
नीलामी बोली — मुख्य पड़ाव
BASE
₹30 लाख
बेस प्राइस
RR
₹30 लाख
पहली बोली
MI
₹90 लाख
MI बाहर
LSG
₹1.00 Cr
LSG आए
LSG
₹1.90 Cr
आगे बढ़े
RR
₹2.40 Cr
RR बाहर
LSG
₹2.60 Cr
बिके
LSG ने खरीदा — कुल 28 बोलियों के बाद
₹2.60 करोड़
बेस प्राइस का 8.67 गुना
IPL 2026 — मैच प्रदर्शन
प्रतिद्वंद्वी तारीख रन गेंद 4s 6s SR परिणाम
DC 1 अप्रैल 14 11 2 127.27 हार
SRH 5 अप्रैल 2 5 40 जीत
KKR 9 अप्रैल 54* 27 2 7 200.00 जीत
KKR मैच में 13वें ओवर में 7 नंबर पर आए, LSG को 78 रन 42 गेंदों पर चाहिए थे — अकेले जिताया
घरेलू करियर आंकड़े
SMAT 2025-26
मैच5
रन173
स्ट्राइक रेट198.85
U-23 State A Trophy
रन617
औसत103.00
छक्के34
T20 (कुल घरेलू)
मैच7
रन210
औसत42.00
स्ट्राइक रेट165.35
खिलाड़ी प्रोफाइल
उम्र: 21 वर्ष जन्म: 6 अगस्त 2004 झुंझुनू, राजस्थान विकेटकीपर-बल्लेबाज फिनिशर FC डेब्यू: जनवरी 2023
स्रोत: ESPNcricinfo, Cricbuzz डेटा 10 अप्रैल 2026 तक

मुकुल चौधरी के पिता का सपना पूरा: IPL नीलामी में बेस प्राइस से 760% ज्यादा में बिके, दिलचस्प है पेसर से कीपर बनने का सफर

राजस्थान के झुंझुनू में मुकुल पले-बढ़े हैं, जहां क्रिकेट की बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पिता दलीप कुमार चौधरी हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा खेल में करियर बनाए, लेकिन राह काफी मुश्किल थी। पैसे की तंगी थी और मौका मिलना भी आसान नहीं था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर