ईरानी कप 2026 में एक वक्त रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर की टीम मजबूत नजर आ रही थी। फिर शेष भारत के लिए मुकेश कुमार और आकाशदीप की बेहतरीन गेंदबाजी से जबरदस्त वापसी की और खिताब अपने नाम कर लिया है। शेष भारत ने पहली पारी में पिछड़ने के बाद 279 रन के लक्ष्य को डिफेंड किया और 111 रन पर ही दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर को समेट दिया।

शेष भारत ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से मात दी और ईरानी कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। मुकेश कुमार ने 6 विकेट झटके और आकाशदीप ने 3 विकेट लेते हुए दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर को 28.4 ओवर में 111 रन पर ही समेट दिया। इस मुकाबले में जब शेष भारत ने जम्मू-कश्मीर के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा था तो शेष भारत का पलड़ा कमजोर माना जा रहा था।

भारतीय गेंदबाजों ने बदली मैच की तस्वीर

गेंदबाजों ने टीम के लिए बेहतरीन वापसी की और खिताब अपने नाम कर लिया। चौथे दिन शेष भारत के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर नहीं उतरे थे। उनकी जगह सरफराज खान ने टीम की कप्तानी की। यहां से टीम की किस्मत कुछ यूं बदली कि मजबूत लग रही जम्मू-कश्मीर की टीम मुकाबला 167 रनों से गंवा बैठी।

शेष भारत के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया। मुकेश कुमार ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। मुकेश चौधरी ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 1 विकेट झटका। वहीं आकाशदीप को दोनों पारियों में 3-3 विकेट मिले। तीनों पेसर्स ने मिलकर पूरे मैच में 20 विकेट झटके।

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए शेष भारत की टीम 237 रन पर सिमट गई थी। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 278 रन बनाए। 41 रन से शेष भारत की टीम पिछड़ गई। फिर दूसरी पारी में रविचंद्रन के बेहतरीन शतक से टीम ने 319 रन बनाए और 278 रन की बढ़त बनाई। स्मरण रविचंद्रन ने इस मुकाबले में 68 और 135 रन की पारी खेली। 279 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू कश्मीर 111 रन पर सिमट गई और शेष भारत ने मुकाबला जीत लिया।

Opinion: भारत ने सीरीज जीती, वेस्टइंडीज ने जीता दिल; टीम इंडिया के मिशन 2027 में गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी मुसीबत

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीती, लेकिन तीसरे मैच में 351 रन बनाने के बावजूद मिली हार ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की गेंदबाजी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर