एमएस धोनी और साक्षी ने ‘हनीमून’ पर गए युजवेंद्र चहल को दुबई में दी दावत, धनश्री को आ गई घर की याद
युजवेंद्र चहल और महेंद्र सिंह धोनी की ऑनफील्ड केमेस्ट्री शानदार रही है। युजवेंद्र पहले भी धोनी की बहुत तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि धोनी किस तरह विकेट के पीछे से टीम के गेंदबाजों की मदद किया करते थे।

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने दुबई में दावत दी। चहल ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। धोनी-साक्षी की इस पार्टी से चहल जहां अभिभूत हैं, वहीं धनश्री को तो घर की याद आ गई। चहल ने इसी साल 22 दिसंबर को धनश्री से शादी की थी। इसके बाद दोनों घूमने के लिए दुबई निकल गए। जहां दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पिछले कुछ समय से पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में ही हैं। युजवेंद्र और धनश्री ने दुबई में ही धोनी और साक्षी से मुलाकात की। युजवेंद्र ने इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए खास संदेश भी लिखा। युजवेंद्र चहल ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह और धोनी हैं। दूसरी तस्वीर में युजवेंद्र, धनश्री, साक्षी और धोनी नजर आ रहे हैं। युजवेंद्र ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘बहुत ज्यादा खुश और ब्लेस्ड (धन्य) हूं।’
एमएस धोनी को पहले से पता थी युवराज सिंह को कैंसर होने की बात, टीवी शो में बताया था ऐसे छिपाया दर्द
वहीं धनश्री ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वह और चहल धोनी के साथ दिख रहे हैं। दूसरे में युजवेंद्र, धनश्री, साक्षी और धोनी नजर आ रहे हैं। तीसरे में खाने की तस्वीर दिख रही है। धनश्री ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘बहुत ज्यादा धन्य हूं। मैं बस इतना ही कह सकती हूं।’ धनश्री ने शानदार डिनर (रात का खाना) के लिए महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी को धन्यवाद भी दिया। साथ ही लिखा, ‘बिल्कुल घर जैसा महसूस हुआ।’ इसके बाद उन्होंने हगिंग फेस वाली दो इमोजी भी पोस्ट कीं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
युजवेंद्र और धोनी की ऑनफील्ड केमेस्ट्री शानदार रही है। युजवेंद्र पहले भी धोनी की बहुत तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि धोनी किस तरह विकेट के पीछे से टीम के गेंदबाजों की मदद किया करते थे। धोनी ने इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।
युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा थे। वह टेस्ट सीरीज से पहले स्वदेश आ गए थे। चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपनी शादी और उसकी रस्मों (हल्दी समारोह से लेकर संगीत कार्यक्रम तक) से जुड़ीं तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।