VIDEO: MS Dhoni को नहीं कोरोनावायरस का डर: मैदान में घुसे फैन से मिलाया हाथ, सेल्फी मांगने पर खेली लुका-छिपी
25 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी के हाव-भाव को देख आप बिना हंसे रह नहीं सकते हैं। फैन के साथ मस्ती करते धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में धोनी के इस अंदाज को देख आप जान जाएंगे कि आखिर उन्हें क्यों कैप्टन कूल कहा जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी वापसी को लेकर सुर्खियों में हैं। आईपीएल में शानदार कमबैक के लिए नेट प्रैक्टिस में कड़ी मेहनत कर रहे धोनी का इन दिनों पूरा फोकस क्रिकेट पर है। उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है। इसके बावजूद आए दिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी माही की नेट प्रैक्टिस में कोई फैन सुरक्षा घेर तोड़ उनके पैर छूने पिच पर आ पहुंचता तो कभी कोई उनसे साथ सेल्फी लेने और हाथ मिलाने की जिद करता है।
ट्विटर पर धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक फैन उनके पास आता है। इसी बीच धोनी मस्ती के मूड में होते हैं और फैन के साथ डांस करते हुए छिपा छिपाई खेलते हैं। धोनी हमेशा ही अपने फैन को खुश करने के लिए कुछ ऐसा करते हैं जिससे लोगों का ध्यान उन पर खिंचा चला जाता है और वे सबके चहेते बन जाते हैं।
25 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी के हाव-भाव को देख आप बिना हंसे रह नहीं सकते हैं। फैन के साथ मस्ती करते धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी के इस अंदाज को देख आप पहचान जाएंगे कि आखिर उन्हें क्यों कैप्टन कूल कहा जाता है।
वीडियो में धोनी एक बच्चे की तरह फैन को चियर करते दिख रहे हैं। यकीन नहीं होता कि कोई इतना बड़ा क्रिकेटर अपने फैन के साथ एक आम इंसान की तरह मस्ती कर सकता है। दरअसल, इस फैन की जिद थी कि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी से हाथ मिलाए और उनके साथ सेल्फी ली। आखिरकार धोनी देर तक लुका-छिपी खेलने के बाद अपने प्रशंसक से बिना कोरोनावायरस के डर से हाथ मिलाते हैं। इसके बाद माही के फैन का दिल खुश हो जाता है और वह मैदान से लौट जाता है।
He is always cheerful knows how to keep his fans happy. There is still a child in @msdhoni @DhoniOne
@ChennaiIPL
#Dhoni #Dhonism #WhistlePodu #WhistlePoduArmy #Yellove #YellowStorm #ChennaiSuperKings #IPL #IPL2020 #Cricket #MSDhoni #CSK #AbKhelBolega pic.twitter.com/iruBv1JghZ— Dhoni One Man Army (@DhoniOne) March 9, 2020
इससे पहले भी एक इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक फैन धोनी के पैर छूने पहुंचा था। तब धोनी बैटिंग कर रहे थे तभी चेन्नई के क्रिकेट स्टेडियम में एक फैन आता है और धोनी के पैरों में गिर जाता है। बाद में कैप्टन उसे अपने हाथों से उठाते हैं और मैदान से जाने को कहते हैं।
फैंस पर धोनी की दीवानगी देखते ही बनती है। धोनी की एक झलक पाने के लिए जब प्रैक्टिस के दौरान आए दिन ही फैन सुरक्षा घेरा तोड़ स्टेडियम के अंदर आ जाते हैं तो जरा सोचिए कि आईपीएल में खेलने के दौरान इन फैंस का प्यार कितना परवान चढ़ेगा। भले ही धोनी के संन्यास की खबरें आई हों लेकिन फैंस अब भी उन्हें नेशनल टीम में देखना चाहते हैं।