scorecardresearch

‘Honey’ के साथ चाय-डेट पर एमएस धोनी, पत्नी साक्षी धोनी ने किया पोस्ट; गायक जुबिन नौटियाल ने भी किया ये कमेंट

एमएस धोनी की चाय-डेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये फोटो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि माही और उनके हनी चाय डेट पर।

ms-dhoni-date-photo-shared-by-wife-sakshi-dhoni-with-his-honey-picture-gone-viral-on-social-media-singer-jubin-nautiyal-also-commented-with-robin-uthappa-wife
साक्षी धोनी द्वारा पोस्ट की गई धोनी की चाय-डेट वाली फोटो पर जुबिन नौटियाल ने भी कमेंट किया है (सोर्स- Instagram @SakshiSinghDhoni @JubinNautiyal)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मेंटोरशिप के बाद अपने घर लौट चुके हैं। वे इस वक्त अपनी पत्नी साक्षी और परिवार के साथ रांची में मौजूद हैं। इसी बीच उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमें वे चाय पीते नजर आ रहे हैं और उनके कंधे पर है एक रंग-बिरंगा तोता। ये पोस्ट शेयर किया है उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने।

दरअसल एमएस धोनी पेट्स और ग्रीनरी के काफी शौकीन हैं। इससे पहले भी उनकी तोते और डॉग्स के साथ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं जहां उन्हें उनके घर के गार्डेन में देखा गया था। धोनी की ये फोटो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि,’माही और उनका Honey #chaidates (चाय-डेट) ।’

साक्षी धोनी के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए। क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीथल और सीएसके फैंस के ऑफिशियल पेज ने इस फोटो को लाइक कर प्यार भरे इमोजी शेयर किए। वहीं बॉलीवुड के गायक जुबिन नौटियाल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने अपने कमेंट में चाय लिखकर इमोजी शेयर किया।

सोशल मीडिया पर ये फोटो आते ही वायरल हो गई। कई एमएसडी फैंस ने भी इस पर जमकर कमेंट किए। धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं इसलिए फैंस को उनके पोस्ट का इंतजार रहता है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, आखिरकार आ ही गया माही भाई का पोस्ट।

काव्या मारन की टीम के लिए बुरी खबर, वीवीएस लक्ष्मण छोड़ेंगे SRH के मेंटोर का पद; कमेंट्री सहित सभी कॉन्ट्रैक्ट किए कैंसिल

अन्य यूजर ने लिखा कि, इंटरनेट की बेस्ट पिक्चर। ज्यादातर लोगों ने अपने चहेते खिलाड़ी के लिए इस फोटो पर अपना प्यार प्रकट किया और खूब सारे हार्ट इमोजी कमेंट में पोस्ट किए।

इससे पहले धोनी को टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मेंटोर के तौर पर देखा गया था। वहीं धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी आईपीएल 2021 के खिताब पर कब्जा किया था। उन्होंने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की अचानक घोषणा कर दी थी।

पढें खेल (Khel News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 17-11-2021 at 23:35 IST