भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप में खेलने पर दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों के खेलने का पैमाना उम्र नहीं होना चाहिए। फॉर्म और फिटनेस को देखकर मूल्यांकन होना चाहिए। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भारतीय टीम में जगह को लेकर काफी बहस हो रही है क्योंकि दोनों भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते हैं।
एक कार्यक्रम के दौरान कमेंटेटर जतिन सप्रू ने धोनी से रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर सवाल पूछा तो धोनी ने पहले मजाक किया और ऐसा दिखाया जैसे उन्हें सवाल सुनाई नहीं दिया। फिर धोनी ने कहा कि कोहली और रोहित के 50 ओवर के बड़े टूर्नामेंट में खेलने के सवाल पर जवाब दिया। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर 2027 के बीच साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा।
प्रदर्शन और फिटनेस पैमाना
धोनी ने कहा, ‘क्यों नहीं? बात यह है कि कोई अगला वर्ल्ड कप क्यों नहीं खेलेगा? मेरे लिए उम्र कोई पैमाना नहीं है। प्रदर्शन और फिटनेस पैमाना है। मुझे हमेशा लगता है कि किसी को कुछ नहीं बताना चाहिए, लेकिन बातें साफ होनी चाहिए। सबके साथ एक जैसा बर्ताव होना चाहिए। जब मैंने डेब्यू किया था तब मैं 24 साल का था। तब कोई आकर मुझे कुछ नहीं बताया। तो अब अगर मैं भारत के लिए एक साल, दो साल, दस साल या बीस साल खेल रहा हूं तो किसी को आकर मुझे मेरी उम्र के बारे में बताने की जरूरत नहीं है।’
इशान बाहर, सैमसन इन; टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए भारतीय स्पिनर ने चुनी प्लेइंग 11
धोनी ने और क्या कहा?
धोनी ने कहा, ‘क्या उम्र कोई फैक्टर है? नहीं। क्या फिटनेस कोई फैक्टर है? हां, फिटनेस एक फैक्टर है। अगर आप 22 साल के भी हैं, लेकिन फिट नहीं हैं तो आपको नहीं होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए कुछ मानक होते हैं। जब बात रोहित,विराट या दूसरे नामों की आती है जो तीन, पांच या दस साल में सामने आएंगे तो पूरी बात यह है कि किसी के 30 साल के होने से हम तय नहीं कर सकते कि वे अगला वर्ल्ड कप खेल सकते हैं या नहीं। यह उन्हें तय करना है। अगर वे अच्छा प्रदर्शन करते रहते हैं और देश के लिए अच्छा करने की चाह रखते हैं तो क्यों नहीं?’
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के नियमों में 73 बदलाव: बाउंड्री के कैच, विकेटकीपर की पोजीशन, टेस्ट मैच में अंतिम ओवर समेत कई नियम बदले
