चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बैटर एमएस धोनी पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। धोनी की कोशिश होती है कि वो टीम के अन्य बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा मौके दें और खुद नीचे ही आएं। ऐसा करने से धोनी सिर्फ कुछ बॉल ही खेल पाते हैं जबकि फैंस चाहते हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करें।
धोनी को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आना चाहिए
भारत के पूर्व बैटर चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि आईपीएल 2026 में धोनी को बैटिंग के लिए नहीं बल्कि ऊपर आना चाहिए। पुजारा को लगता है कि धोनी को आखिरी ओवर्स में आने के बजाज क्रीज पर ज्यादा समय दिया जाए तो उसका असर कहीं ज्यादा हो सकता है। आईपीएल 2025 में बल्ले से धोनी का प्रदर्शन औसत रहा था।
अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की काबिलियत
जियो हॉटस्टार से बात करते हुए पुजारा ने कहा कि धोनी में अब भी अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की काबिलियत है बशर्तें की उन्हें खेलने के लिए ज्यादा गेंदें मिलें। पुजारा ने कहा कि मुझे धोनी के 8वें या 9वें नंबर पर बैटिंक करने का कोई मतलब नजर नहीं आता क्योंकि उनमें अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की काबिलियत है। उनके पास वो क्षमता है जो सीएसके टीम का कोई और बैटर नहीं कर सकता।
25-30 गेंद खेलकर तबाही मचा सकते हैं धोनी
पुजारा ने आगे कहा कि अभी वह सिर्फ पांच या दस गेंदें ही खेलते हैं तो जरा सोचिए कि अगर माही भाई 25 या 30 गेंदें खेलें तो वह क्या कर सकते हैं। आपको बता दें कि आईपीएल 2025 के दौरान धोनी का बैटिंगक्रम एक बड़ा चर्चा का विषय बन गई थी खासकर तब जब वो आरसीबी के खिलाफ एक मैच में 9वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे। फैंस और एक्सपर्ट्स ने इस कदम की आलोचना की थी तो वहीं सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बाद में बताया कि यह फैसला धोनी के घुटने की पुरानी समस्या को देखते हुए लिया गया था जिससे वे इस सीजन में जूझ रहे थे।
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं
