भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन 14 जून से किया जाएगा। इस सीरीज में एक बार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आने वाले हैं जिनका इंग्लैंड के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। वैसे इस वनडे सीरीज से पहले बात अगर इंग्लैंड के खिलाफ 50-50 ओवर के मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में एमएस धोनी नंबर पर हैं जबकि रोहित शर्मा फिलहाल 10वें स्थान पर हैं।

वनडे में धोनी ने बनाए हैं इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

वनडे प्रारूप में एमएस धोनी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ बेहद शानदार रहा है और वो इस टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले 48 मैचों में 1546 रन बनाए थे जिसमें एक शतक भी शामिल था। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने 37 मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ 4 शतक की मदद से 1523 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 37 मैचों में 2 शतक की मदद से 1455 रन बनाए थे।

वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 3 शतक की मदद से 1397 रन बनाए हैं और कोहली के पास ऊपर से बल्लेबाजों से आगे निकलने का इस सीरीज में मौका होगा। वहीं इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने 37 मैचों में एक शतक की मदद से 1207 रन बनाए थे। रोहित शर्मा इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 23 मैचों में 3 शतक की मदद से 846 रन बनाए हैं। (ये आंकड़े इस खबर के लिखे जाने तक के हैं और इसमें आगे बदलाव हो सकते हैं।)

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर्स

एमएस धोनी- 48 मैच- 1546 रन
युवराज सिंह- 37 मैच- 1523 रन
सचिन तेंदुलकर- 37 मैच- 1455 रन
विराट कोहली- 38 मैच- 1397 रन
सुरेश रैना- 37 मैच- 1207 रन
राहुल द्रविड़- 30 मैच- 1012 रन
वीरेंद्र सहवाग- 27 मैच- 1008 रन
सौरव गांगुली- 26 मैच- 975 रन
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 24 मैच- 911 रन
रोहित शर्मा- 23 मैच- 846 रन

रोहित नंबर 1, श्रेयस निकले सूर्यकुमार से आगे; T20I में इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं जबकि एमएस धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जो युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)