टेस्ट मैच खेलना हर क्रिकेटर के लिए किसी सपने के सच होने जैसा होता है। पांच दिन के खेल में बल्लेबाजों को आउट करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन क्रिकेट के पन्नों में कुछ ऐसे असाधारण गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही इतिहास रच दिया। इस सूची में नरेंद्र हिरवानी और बॉब मैसी जैसे नाम सबसे ऊपर हैं। नरेंद्र हिरवानी और बॉब मैसी ने डेब्यू टेस्ट मैच में ही 16-16 विकेट लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

दिलचस्प यह है कि यह सिलसिला सिर्फ पुराने दौर तक सीमित नहीं रहा, हाल के वर्षों में भी गस एटकिंसन और प्रभात जयसूर्या जैसे गेंदबाज भी अपने पहले ही टेस्ट मैच में तूफान मचा चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन दिग्गज गेंदबाजों पर जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही नौ या उससे ज्यादा विकेट लेकर दुनिया में अपना लोहा मनवाया।

साल 1988 में चेन्नई की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर नरेंद्र हिरवानी ने वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 16 विकेट लेकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया। उस समय वेस्टइंडीज के पास दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज थे, लेकिन नरेंद्र हिरवानी की फिरकी के सामने सब बेबस नजर आए। उनसे पहले 1972 में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मैसी ने इंग्लैंड के खिलाफ 16 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। खास यह रहा कि बॉब मैसी ने यह कारनामा उस मैदान पर किया, जिसे क्रिकेट का मक्का (लॉर्ड्स) कहा जाता है।

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-30 गेंदबाज

खिलाड़ीदेशकिसके खिलाफमैदानमैच तिथिविकेट लिएओवर फेंकेमेडन ओवररन दिएइकॉनमी
नरेंद्र हिरवानीभारतवेस्टइंडीजचेन्नई11 जनवरी 19881633.561364.01
रॉबर्ट अर्नोल्ड लॉकयर मैसी (बॉब मैसी)ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडलॉर्ड्स22 जून 19721660.1161372.27
फ्रेडरिक मार्टिन (फ्रेड मार्टिन)इंग्लैंडऑस्ट्रेलियाद ओवल11 अगस्त 18901257.2×5211022.13
गस एटकिंसनइंग्लैंडवेस्टइंडीजलॉर्ड्स10 जुलाई 2024122671064.07
प्रभात जयसूर्याश्रीलंकाऑस्ट्रेलियागाले08 जुलाई 2022125251773.4
जेसन क्रेजाऑस्ट्रेलियाभारतनागपुर06 नवंबर 20081274.543584.78
क्लैरेंस विक्टर ग्रिमेट (क्लैरी ग्रिमेट)ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडसिडनी27 फरवरी 19251131.3×85821.96
चार्ल्स स्टोवेल मैरियट (चार्ल्स मैरियट)इंग्लैंडवेस्टइंडीजद ओवल12 अगस्त 19331141.18962.33
अल्फ्रेड इवर्ट हॉलसाउथ अफ्रीकाइंग्लैंडकेपटाउनएक जनवरी 19231162.3201121.79
मोहम्मद जाहिदपाकिस्तानन्यूजीलैंडरावलपिंडी28 नवंबर 1996114181303.17
एलेक विक्टर बेडसरइंग्लैंडभारतलॉर्ड्स22 जून 19461161.2141452.36
प्रवीण जयविक्रमश्रीलंकाबांग्लादेशपल्लीकेले29 अप्रैल 20211164171782.78
सिडनी फ्रैंक बर्कसाउथ अफ्रीकान्यूजीलैंडकेपटाउन01 जनवरी 19621181291962.41
अल्फ्रेड लुईस वैलेंटाइनवेस्टइंडीजइंग्लैंडमैनचेस्टर08 जून 195011106362041.92
अबरार अहमदपाकिस्तानइंग्लैंडमुल्तान09 दिसंबर 2022115142344.58
जॉन लीवरइंग्लैंडभारतदिल्ली17 दिसंबर 19761036.412701.9
हॉफनी होबाह हाइंस जॉनसन (हाइंस जॉनसन)वेस्टइंडीजइंग्लैंडकिंग्सटन27 मार्च 19481065.524961.45
टॉम रिचर्डसनइंग्लैंडऑस्ट्रेलियामैनचेस्टर24 अगस्त 18931067.4×5201562.76
केन फार्नेसइंग्लैंडऑस्ट्रेलियानॉटिंघम08 जून 19341065.2131792.73
काइल एबॉटसाउथ अफ्रीकापाकिस्तानसेंचुरियन22 फरवरी 20130928.411682.37
जैक फोल्क्सन्यूजीलैंडजिम्बाब्वेबुलावायो07 अगस्त 202509257753
स्टुअर्ट क्लार्कऑस्ट्रेलियासाउथ अफ्रीकाकेपटाउन16 मार्च 2006093310892.69
विलियम ओ‘रुर्केन्यूजीलैंडसाउथ अफ्रीकाहैमिल्टन13 फरवरी 20240932.18932.89
पीटर पोलॉकसाउथ अफ्रीकान्यूजीलैंडडरबन08 दिसंबर 19610942.311992.32
जॉन जेम्स फेरिसऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडसिडनी28 जनवरी 18870978.3×4371031.96
लेन कोल्डवेलइंग्लैंडपाकिस्तानलॉर्ड्स21 जून 19620955151102
बॉब बेरीइंग्लैंडवेस्टइंडीजमैनचेस्टर08 जून 19500957.5251162
मोहम्मद शमीभारतवेस्टइंडीजईडन गार्डन06 नवंबर 20130930.121183.91
रविचंद्रन अश्विनभारतवेस्टइंडीजदिल्ली06 नवंबर 20110948.391282.63
बोनोर मिडलटनसाउथ अफ्रीकाइंग्लैंडगेबेरहा13 फरवरी 18960961.4×5181302.52