टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजों के दबदबे के बीच कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी या फिरकी से लगातार बल्लेबाजों को परेशान किया है। इस प्रारूप में विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी चुनौती माना जाता है।

अफगानिस्तान के राशिद खान ने इस चुनौती को अपनी ताकत बनाया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। राशिद खान के नाम 120 मैचों में 200 विकेट दर्ज हैं। इस सूची में इंग्लैंड के आदिल रशीद दूसरे और हॉन्गकॉन्ग के एहसान खान तीसरे स्थान पर हैं।

इस शीर्ष-30 सूची में भारत के तीन गेंदबाज शामिल हैं। अर्शदीप सिंह 150 विकेट के साथ नौवें स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह 126 विकेट लेकर 20वें स्थान पर हैं, जबकि अक्षर पटेल 116 विकेट के साथ संयुक्त रूप से 28वें स्थान पर हैं। हार्दिक पंड्या भी 114 विकेट लेकर सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट का आंकड़ा छूने वाले राशिद खान इस सूची में इकलौते गेंदबाज हैं। उनके आसपास भी कोई नहीं है। आदिल रशीद उनसे 29 विकेट दूर हैं। राशिद खान और हॉन्गकॉन्ग के एहसान खान तथा न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी के बीच विकेटों का अंतर 35 है।

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान के नाम 163-163 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा 153 विकेट के साथ आठवें स्थान पर हैं।

अर्शदीप सिंह टॉप-10 में शामिल इकलौते भारतीय

भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपेक्षाकृत कम समय में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। वह 103 मैचों में 150 विकेट लेकर इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। इस आंकड़े के साथ वह शीर्ष 10 में शामिल इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं।

अर्शदीप ने 99 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2143 गेंदों में 150 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 20.62 और इकॉनमी रेट 8.65 है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर पांच विकेट है। उनके नाम एक बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

अर्शदीप सिंह के बाद भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नंबर आता है। बुमराह ने 100 मैचों में 126 विकेट हासिल किए हैं। वह इस सूची में 20वें स्थान पर हैं। उनका गेंदबाजी औसत 18.21 और इकॉनमी रेट 6.52 है। जसप्रीत बुमराह ने 97 पारियों में 13 मेडन ओवर भी डाले हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 30 गेंदबाज (30 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक अपडेट)

खिलाड़ीमैचरनविकेट45पारीगेंदओवरमेडनSRBBIऔसतइकॉनमीकब से कब तक
राशिद खान (अफगानिस्तान/आईसीसी)1202812200921202747457.5213.735/314.066.142015-2026
आदिल रशीद (इंग्लैंड)1534006171401463178529.4518.584/223.427.562009-2026
एहसान खान (हॉन्गकॉन्ग)1192538165811162489414.5715.085/2615.386.112016-2026
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)1423798165401352792465.2016.924/1223.018.162014-2026
टिम साउदी (न्यूजीलैंड)1263671164221232753458.5716.785/1822.3882008-2024
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)101264716350992238373213.734/916.237.092019-2026
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)1303447163321292802467817.196/1021.147.382015-2026
एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया)1183113153511152539423.1216.595/1920.347.352016-2026
अर्शदीप सिंह (भारत)103*309315021992143357.1414.285/5120.628.652022-2026
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)1293117149621262745457.3318.425/2020.916.812006-2024
मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)142*3464149401362898483319.444/1123.247.172015-2026
रिजवान बट (बहरीन)97234814844962087347.5914.16/915.866.752022-2026
संदीप लामिछाने (आईसीसी/नेपाल)80183014232791792298.41112.615/912.886.122018-2026
मार्क एडायर (आयरलैंड)1002812142401002157359.3315.194/1319.87.822019-2026
वीरनदीप सिंह (मलेशिया)1311868141411092109351.31114.955/1413.245.312019-2026
शेम नगोचे (केन्या)1202305136301162410401.41717.724/1416.945.732010-2026
शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान)1032904136301032223370.3316.344/2221.357.832018-2026
अली दाऊद (बहरीन)85184113572851834305.41113.587/1913.636.022023-2026
हारिस रऊफ (पाकिस्तान)94280713350922009334.5215.14/1821.18.382020-2025
जसप्रीत बुमराह (भारत)100229512610972110351.41316.744/1518.216.522016-2026
जुनैद सिद्दीकी (यूएई)91256212651912013335.3315.975/3520.337.632019-2026
शादाब खान (पाकिस्तान)1263043125301172461410.1319.684/824.347.412017-2026
हेनरी सेनयोंडो (युगांडा)95168112471911921320.11115.495/813.555.252019-2025
रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे)98257812430962074345.41216.724/1620.797.452019-2026
पवनदीप सिंह (मलेशइया)99219112040992207367.51118.394/318.255.952019-2026
ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे)99255511720962109351.3918.024/1721.837.262018-2026
मार्टिन अकायेज़ु (रवांडा)1152506117301051925320.5716.454/921.417.812021-2026
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)1462948116211322496416521.515/1825.417.082013-2026
अक्षर पटेल (भारत)116*2728116001082108351.2618.173/923.517.762015-2026
हार्दिक पंड्या (भारत)1383093114301252225370.5519.514/1627.138.342016-2026

अभिषेक शर्मा-अर्शदीप सिंह नंबर 2, ग्लेन फिलिप्स-सैंटनर टॉप पर; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में जहां अभिषेक दूसरे नंबर पर हैं तो वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अर्शदीप सिंह दूसरे स्थान पर हैं। ग्लेन फिलिप्स पहले स्थान पर हैं। (पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें)