जसप्रीत बुमराह को दुनिया के बेहद खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है और उनकी गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। बुमराह अपनी खतरनाक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं साथ ही साथ उनके पास कई वैराइटी है जिसके दम पर वो बल्लेबाजों को शांत रखने में कामयाब रहते हैं। बुमराह की गेंद पर छक्का मारना तो और मुश्किल है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली ही गेंद पर जिस तरह से छक्का मारा उससे से साबित हो गया कि 15 साल का ये बैटर कितना घातक है।

वैभव ने मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबलों में बुमराह की गेंद पर 2 शानदार छक्के लगाए थे और उनकी इस हिम्मत के बाद कई दिग्गज क्रिकेटर्स जैसे की आकाश चोपड़ा, हरभजन सिंह उन्हें सैल्युट करते नजर आए थे। वैसे आईपीएल में ऐसे कई बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर छक्के लगाए हैं। आइए बात करते हैं इस लीग के टॉप-6 बल्लेबाजों की जिन्होंने बुमराह की गेंदों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। कमाल की बात ये है कि वैभव ने इस टॉप 6 बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बना ली है।

वैभव लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंचे

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर एबी डिविलियर्स मौजूद हैं जिन्होंने कुल 8 छक्के इनके खिलाफ लगाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली और जेपी डुमिनी हैं जिन्होंने बुमराह की गेंदों पर 6-6 छक्के लगाए हैं तो वहीं किरोन पोलार्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने बुमराह की गेंदों पर कुल 5 छक्के जड़े थे।

इस लिस्ट में केएल राहुल, पैट कमिंस और आंद्रे रसेल संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर मौजूद हैं। इन तीनों बल्लेबाजों ने बुमराह की गेंदों पर 4-4 छक्के जड़े हैं तो वहीं लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी तीन बैटर्स हैं। दिनेश कार्तिक, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल बुमराह की गेंदों पर 3-3 छक्के लगा चुके हैं और संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं तो वहीं वैभव सूर्यवंशी 2 छक्कों के साथ इस लिस्ट में छठे नंबर पर आ चुके हैं। वैसे वैभव के पास मौका है कि वो इनमें से कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकते हैं।

आईपीएल में बुमराह की गेंदों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बैटर्स

एबी डिविलियर्स – 8 छक्के
विराट कोहली – 6 छक्के
जेपी डुमिनी – 6 छक्के
कीरोन पोलार्ड – 5 छक्के
केएल राहुल- 4 छक्के
पैट कमिंस – 4 छक्के
आंद्रे रसेल – 4 छक्के
दिनेश कार्तिक- 3 छक्के
मार्कस स्टोइनिस – 3 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 3 छक्के
वैभव सूर्यवंशी- 2 छक्के

IPL की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 बैटर; बटलर ने रोहित, पोलार्ड, राहुल को पीछे छोड़ा, संजू नंबर 5

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जोस बटलर ने एक साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल, किरोन पोलार्ड व निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में अब भी क्रिस गेल पहले स्थान पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें)