आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आरसीबी और राजस्थान के बीच खेला गया था और इस मैच के बाद अगर इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की बात करें तो अब वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर पहुंच गए। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी के दौरान इतने छक्के लगाए कि वो टॉप पर आ गए तो वहीं रजत पाटीदार ने भी दूसरा स्थान इस मैच के दौरान ही हासिल कर लिया।

वैभव ने लगाए हैं 18 छक्के

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में टॉप 5 में तो थे, लेकिन पहले स्थान पर नहीं थे, लेकिन उन्होंने इस टीम के खिलाफ 7 छक्के अपनी पारी के दौरान लगाए और अपने छक्कों की संख्या 18 कर ली और टॉप पर आ गए। वैभव ने इस लीग में अब तक खेले 4 मैचों में 18 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पहुंच गए जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ अपनी पारी में 4 छक्के लगाए थे। रजत ने अब तक खेले 3 मैचों में कुल 13 छक्के जड़े हैं।

इस सूची में तीसरे स्थान पर दिल्ली के तूफानी बैटर समीर रिजवी हैं जिन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं जबकि चौथे स्थान पर 16 मैचों के बाद वैभव सूर्यवंशी के साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं। हालांकि आरसीबी के खिलाफ यशस्वी का बल्ला नहीं चला था, लेकिन वो फिर भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 4 मैचों में 10 छक्के लगाकर मौजूद हैं। इस लिस्ट में 5वें नंबर पर आरसीबी के ऑलराउंडर टिम डेविड हैं जिन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 9 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल 2026 के 16 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स

बैटरमैचपारीरनछक्के
वैभव सूर्यवंशी4420018
रजत पाटीदार3314213
समीर रिजवनी3316011
यशस्वी जायसवाल4418310
टिम डेविड33999

वैभव ने 300 की स्ट्राइक रेट से RCB के खिलाफ बनाए 78 रन; एक साथ तोड़ा यशस्वी, इशान समेत 4 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

वैभव ने आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी खेली, लेकिन शतक से चूक गए। वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 4 भारतीय खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता भी हासिल की। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)