डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का आईपीएल 2026 में अच्छा हो रहा है और ये टीम खिताब को डिफेंड करने के लिए तत्पर नजर आ रही है। आरीसीबी ने इस सीजन के अपने चौथे मैच में मुंबई को 18 रन से हरा दिया और शानदार वापसी की। इससे पहले आरसीबी को राजस्थान के हाथों हार मिली थी। मुंबई के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार ने गजब की पारी खेली और 20 गेंदों पर 53 रन ठोक दिए।
5वें नंबर पर आए रजत, कैलिस को छोड़ा पीछे
रजत पाटीदार मुंबई के खिलाफ खेली अपनी 53 रन की पारी के दम पर आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 5 में आ गए। रजत पाटीदार ने जैक कैलिस को पीछे छोड़ दिया और 5वें नंबर पर आ गए। रजत ने इस टीम के लिए अब तक कुल 1306 रन बनाए हैं जबकि जैक कैलिस जो अब छठे नंबर पर आ गए उन्होंने इस टीम के लिए 1271 रन बनाए थे।
आरसीबी के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबहर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने कुल 9264 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 4522 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने इस टीम के लिए कुल 3420 रन बनाए थे जबकि चौथे स्थान पर फॉफ डुप्लेसिस हैं जिन्होंने 1636 रन बनाए थे।
इस लिस्ट में सातवें नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं जिन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल में कुल 1266 रन बनाए थे जबकि तूफानी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल 1256 रन के साथ 8वें स्थान पर मौजूद हैं। राहुल द्रविड़ ने इस टीम के लिए आईपीएल में कुल 1132 रन बनाए थे और इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं जबकि दिनेश कार्तिक 937 रन के साथ 10वें नंबर पर हैं।
IPL में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स
विराट कोहली- 9264 रन
एबी डिविलियर्स- 4522 रन
क्रिस गेल- 3420 रन
फाफ डु प्लेसिस- 1636 रन
रजत पाटीदार- 1306 रन
जैक कैलिस – 1271 रन
ग्लेन मैक्सवेल- 1266 रन
देवदत्त पडिक्कल- 1256 रन
राहुल द्रविड़- 1132 रन
दिनेश कार्तिक- 937 रन
रजत पाटीदार ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, वैभव नंबर 1; IPL के इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-7 बैटर
मुंबई इंडियंस को आरसीबी ने 18 रन से हराया और ये इस टीम की 4 मैचों में तीसरी हार रही। तीन मैच गंवा चुकी मुंबई इंडियंस अब किस तरह से प्लेऑफ में पहुंच सकती है इससे बारे में जानते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
