आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी और इसमें हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमें चैंपियन बनने के लिए पूरा जोर लगाती हुई नजर आएगी। इस सीजन में सभी टीमों के कप्तान भारतीय हैं हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान फिलहाल के लिए इशान किशन हैं, लेकिन पैट कमिंस के आने के बाद वो टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। वैसे इस सीजन में हैदराबाद के शुरुआती मैचों में इशान टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले जानते हैं कि इस सीजन में कप्तानी करने वाले सभी 10 कप्तानों में इस लीग में अब तक कितने रन बनाए हैं। हालांकि इस सीजन में दो कप्तान ऐसे हैं जो ऑलराउंडर हैं जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल शामिल हैं। इन दोनों कप्तानों के रन और उनके विकेट के बारे में भी जानेंगे।
अजिक्य रहाणे के नाम सबसे ज्यादा रन
आईपीएल के इस सीजन में सभी 10 कप्तानों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान केकेआर के अजिंक्य रहाणे हैं जिन्होंने अब 198 मैचों में 5032 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हैं जिन्होंने 118 मैचों में 3866 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंजाब के कप्तान श्रेयस हैं जिन्होंने 133 मैचों ममें 3731 रन बनाए हैं जबकि चौथे नंबर पर लखनऊ के कप्तान पंत हैं जिन्होंने 125 मैचों में 3553 रन बनाए हैं।
चौथे नंबर पर हैं इशान किशन
इस सूची में चौथे नंबर पर हैदराबाद के कप्तान इशान किशन हैं जिन्होंने 119 मैचों में 2998 रन बनाए हैं जबकि छठे नंबर पर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या हैं जिन्होंने 152 मैचों में 2749 रन बनाए हैं और 78 विकेट लिए हैं। इसके बाद यानी 7वें नंबर पर सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं जिन्होंने 71 मैचों में 2502 रन बनाए हैं जबकि अक्षर पटेल ने 162 मैचों में 1916 रन बनाए हैं और 128 विकेट लिए हैं और वो 8वें स्थान पर हैं। लिस्ट में 1566 रन के साथ रियान पराग 9वें और 1111 रन के साथ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 10वें स्थान पर हैं।
आईपीएल 2026 के सभी 10 कप्तानों द्वारा इस लीग में बनाए गए रन (आंकड़े 2025 तक के हैं)
केकेआर- अजिंक्य रहाणे- 198 मैचों में 5032 रन
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल- 118 मैचों में 3866 रन
पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर- 133 मैचों में 3731 रन
लखनऊ सुपर जाइंड्स- ऋषभ पंत- 125 मैचों में 3553 रन
सनराइजर्स हैदराबाद- इशान किशन- 119 मैचों में 2998 रन
मुंबई इंडियंस- हार्दिक पंड्या- 152 मैचों में 2749 रन, 78 विकेट
सीएसके- ऋतुराज गायकवाड़- 71 मैचों में 2502 रन
दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल- 162 मैचों में 1916 रन, 128 विकेट
राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग- 84 मैचों में 1566 रन
आरसीबी- रजत पाटीदार- 42 मैचों में 1111 रन
ये खबरें भी पढ़ें
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर; सहवाग से आगे युवराज, रोहित शर्मा नंबर 1
