टेस्ट क्रिकेट को धैर्य, उत्कृष्ट तकनीक और मानसिक दृढ़ता की अंतिम कसौटी माना जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस फॉर्मेट में किसी एक मैच की दोनों पारियों को मिलाकर रनों का विशाल पहाड़ खड़ा करना एक असाधारण बात है। इस लेख में हम टेस्ट क्रिकेट के समृद्ध इतिहास के उन शीर्ष 20 बल्लेबाजों के आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण करेंगे, जिन्होंने एक ही मैच में पिच पर ‘खूंटा गाड़कर’ ‘रनों का पहाड़’ खड़ा किया।

इस सूची शीर्ष पर इंग्लैंड के ग्राहम गूच (456 रन) और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा जैसे नाम शुमार हैं। इसमें महान सुनील गावस्कर से लेकर शुभमन गिल (430 रन) तक भारतीय बल्लेबाजों का जुझारूपन भी प्रमुखता से दर्ज है। शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर एक ही टेस्ट मैच में कुल 430 रन जुटाए।

ग्राहम गूच टेस्ट इतिहास में एक मैच की दोनों पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में कुल 456 रन बनाए थे। ग्राहम गूच ने उस मुकाबले में पहली पारी में 333 और दूसरी पारी में 123 रन बनाए थे।

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-20 बल्लेबाज

खिलाड़ीपहली पारी में रनदूसरी पारी में रनएक टेस्ट मैच
में कुल रन
टीमविपक्षी टीममैदानमैच शुरू होने की तिथि
ग्राहम गूच333123456इंग्लैंडभारतलॉर्ड्स26 जुलाई 1990
शुभमन गिल269161430भारतइंग्लैंडबर्मिंघम02 जुलाई 2025
मार्क टेलर334*92426ऑस्ट्रेलियापाकिस्तानपेशावर15 अक्टूबर 1998
कुमार संगकारा319105424श्रीलंकाबांग्लादेशचट्टोग्राम04 फरवरी 2014
ब्रायन लारा400*400वेस्टइंडीजइंग्लैंडसेंट जॉन10 अप्रैल 2004
ग्रेग चैपल247*133380ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडवेलिंग्टन01 मार्च 1974
मैथ्यू हेडन380380ऑस्ट्रेलियाजिम्बाब्वेवाका09 अक्टूबर 2003
एंडी सैंडहम32550375इंग्लैंडवेस्टइंडीजकिंटाल03 अप्रैल 1930
ब्रायन लारा375बल्लेबाजी नहीं की375वेस्टइंडीजइंग्लैंडसेंट जॉन16 अप्रैल 1994
महेला जयवर्द्धने374374श्रीलंकादक्षिण अफ्रीकाकोलंबो (एसएससी)27 जुलाई 2006
वियान मुल्डर367*367दक्षिण अफ्रीकाजिम्बाब्वेबुलावायो06 जुलाई 2025
गैरी सोबर्स365*365वेस्टइंडीजपाकिस्तानकिंटाल26 फरवरी 1958
लियोनार्ड हटन364364इंग्लैंडऑस्ट्रेलियाओवल20 अगस्त 1938
ग्रीम स्मिथ27785362दक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंडबर्मिंघम24 जुलाई 2003
हनीफ मोहम्मद17337354पाकिस्तानवेस्टइंडीजब्रिजटाउन17 जनवरी 1958
ब्रायन लारा221130351वेस्टइंडीजश्रीलंकाकोलंबो (एसएससी)29 नवंबर 2001
यूनिस खान26784*351पाकिस्तानभारतबेंगलुरु24 मार्च 2005
डग वाल्टर्स242103345ऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीजसिडनी14 फरवरी 1969
सुनील गावस्कर124220344भारतवेस्टइंडीजपोर्ट ऑफ स्पेन13 अप्रैल 1971
स्टीफन फ्लेमिंग274*69*343न्यूज़ीलैंडश्रीलंकाकोलंबो (पीएसएस)25 अप्रैल 2003

क्यों खास शुभमन गिल की उपलब्धि?

टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुछ बल्लेबाज ही 400 से अधिक रन बना पाए हैं। इसमें शुभमन गिल भी हैं। शुभमन गिल से पहले केवल तीन बल्लेबाज ग्राहम गूच, मार्क टेलर और कुमार संगकारा ही ऐसा कर पाए थे। शुभमन गिल ने यह उपलब्धि इंग्लैंड की धरती पर हासिल की, जहां विदेशी बल्लेबाजों के लिए बड़ी पारियां खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यही वजह है कि बर्मिंघम में बनाए गए उनके 430 रन टेस्ट क्रिकेट के सबसे यादगार व्यक्तिगत प्रदर्शनों में से एक है।

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है 1931 विकेट लेने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वसीम अकरम और यशस्वी जायसवाल के नाम है। इस सूची में नाथन एस्टल, ब्रेंडन मैकुलम, बेन स्टोक्स और मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)