टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी बल्लेबाज का शून्य पर आउट होना (डक) आम बात है, लेकिन जब पूरी टीम में आधा दर्जन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट जाएं तो यह उसके लिए बेहद शर्मनाक दिन माना जाता है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसे मौके बहुत कम आए हैं, जब एक ही पारी में छह बल्लेबाज डक पर आउट हुए हों।

वनडे इतिहास में अब तक केवल छह बार किसी टीम के छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए हैं। दिलचस्प यह है कि इनमें से तीन बार यह शर्मनाक रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ है। वहीं दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एक-एक बार इस सूची में शामिल हैं।

वनडे में एक पारी में छह बल्लेबाजों के डक

इस अनचाहे रिकॉर्ड की शुरुआत 25 मई 1987 को हुई थी। बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने 213/9 का स्कोर बनाया, लेकिन उसके 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि, पाकिस्तान 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा, जो हैरान करने वाला तथ्य है।

इसके करीब छह साल बाद 25 फरवरी 1993 को केप टाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 43 रन पर सिमट गई। इस पारी में भी छह बल्लेबाज डक पर आउट हुए। यह आज भी वनडे इतिहास के सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शनों में गिना जाता है।

ODI most ducks in an innings, Most ducks in ODI innings, Pakistan duck record
वनडे इतिहास में एक पारी में छह बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अब तक 6 बार बन चुका है। (फोटो सोर्स- AI)

22 जनवरी 2002 को सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी ऐसा ही दुर्भाग्य देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम 106 रन पर आउट हुई और उसके छह बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौटे। हरारे में 20 नवंबर 2008 को जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ 127 रन बनाए। इस पारी में भी छह बल्लेबाज डक पर आउट हुए।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 16 जून 2012 को पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 199 रन बनाए, लेकिन उसके छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए। इस तरह पाकिस्तान तीसरी बार इस शर्मनाक रिकॉर्ड का हिस्सा बना। इस सूची में सबसे नया नाम यूएई का है। अल अमीरात में 7 नवंबर 2024 को ओमान के खिलाफ यूएई की टीम 78 रन पर सिमट गई। उसके भी छह बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए।

वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा Ducks

टीमेंस्कोरकितने बल्लेबाज 0 पर आउटविपक्षी टीममैदानमैच की तिथिनतीजा
पाकिस्तान213/96इंग्लैंडबर्मिंघम25 मई 1987हार
पाकिस्तान436वेस्टइंडीजकेप टाउन25 फरवरी 1993हार
साउथ अफ्रीका1066ऑस्ट्रेलियासिडनी22 जनवरी 2002हार
जिम्बाब्वे1276श्रीलंकाहरारे20 नवंबर 2008हार
पाकिस्तान1996श्रीलंकाकोलंबो (RPS)16 जून 2012हार
यूएई786ओमानअल अमीरात7 नवंबर 2024हार
इंग्लैंड1945वेस्टइंडीजलॉर्ड्स23 जून 1979हार
इंग्लैंड1185जिम्बाब्वेहरारे3 जनवरी 1997हार
वेस्टइंडीज1035पाकिस्तानमेलबर्न20 जनवरी 1997हार
साउथ अफ्रीका1015पाकिस्तानशारजाह28 मार्च 2000हार
वेस्टइंडीज915जिम्बाब्वेसिडनी23 जनवरी 2001हार
न्यूजीलैंड1495पाकिस्तानऑकलैंड17 फरवरी 2001हार
जिम्बाब्वे385श्रीलंकाकोलंबो (SSC)8 दिसंबर 2001हार
कनाडा365श्रीलंकापार्ल19 फरवरी 2003हार
श्रीलंका1095भारतजोहानिसबर्ग10 मार्च 2003हार
केन्या945पाकिस्तानबर्मिंघम14 सितंबर 2004हार
कनाडा945केन्याटोरंटो6 अगस्त 2006हार
बरमूडा1565भारतपोर्ट ऑफ स्पेन19 मार्च 2007हार
आयरलैंड775श्रीलंकासेंट जार्ज18 अप्रैल 2007हार
अफगानिस्तान635स्कॉटलैंडअबुधाबी14 जनवरी 2015हार
स्कॉटलैंड1425न्यूजीलैंडडुनेडिन17 फरवरी 2015हार
स्कॉटलैंड1305ऑस्ट्रेलियाहोबार्ट14 मार्च 2015हार
न्यूजीलैंड795भारतविशाखापत्तनम29 अक्टूबर 2016हार
श्रीलंका505भारतकोलंबो (RPS)17 सितंबर 2023हार
श्रीलंका555भारतवानखेड़े2 नवंबर 2023हार
पाकिस्तान925वेस्टइंडीजतारौबा12 अगस्त 2025हार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मेडल में दिखेगा ग्लासगो का इतिहास, 3000 खिलाड़ी, 74 देशों की कहानी और पहली बार ब्रेल-टैक्टाइल डिजाइन

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल अपने अनोखे डिजाइन और समावेशी सोच के कारण खास हैं। Reuleaux Triangle आकार वाले इन मेडल्स में ग्लासगो की विरासत, 3000 खिलाड़ियों और 74 देशों की कहानी के साथ पहली बार ब्रेल-टैक्टाइल तत्व शामिल किये गए हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)