भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में जैसे ही लखनऊ में मैदान पर उतरेंगे वो राहुल द्रविड़ का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में कोई खास कमाल नहीं किया था क्योंकि वो दूर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद सभी कर रहे होंगे।
रोहित को अगर अपना वनडे करियर आगे बढ़ाना है तो उन्हें रन बनाने ही होंगे। रोहित कुछ समय पहले तक फिटनेस संबंधी समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन वो पूरी तरह से ठीक हैं और पहले मैच में वो लय में भी नजर आए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित के पास अपने लय को और पुख्ता करने का शानदार मौका है। अब बात उस रिकॉर्ड की जो वो तोड़ने वाले हैं यानी रोहित जैसे ही लखनऊ में मैदान पर उतरेंगे वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
Also Read: रोहित शर्मा नहीं तोड़ पाए द्रविड़ का रिकॉर्ड, ये हैं ODI में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय
द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 509 मैच खेले हैं और राहुल द्रविड़ ने भी अपने इंटरनेशनल करियर में कुल इतने ही मैच खेले थे। अब अफगानिस्तान के खिलाफ वो मैदान पर उतरते ही द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे क्योंकि ये उनका 510वां इंटरनेशनल मैच होगा। यानी रोहित भारत की तरफ से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में चौथे नंबर पर आ जाएंगे जबकि द्रविड़ पांचवें नंबर पर चले जाएंगे।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 664 मैच खेले हैं जबकि विराट कोहली ने अब तक कुल 559 मैच खेले हैं। फिलहाल इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा एक साथ चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने 538 मैच खेले थे जबकि अजहरुद्दीन छठे स्थान पर हैं तो वहीं सौरव गांगुली 7वें स्थान पर हैं। लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं तो वहीं भज्जी लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं।
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले टॉप-10 भारतीय
सचिन तेंदुलकर- 664 मैच
विराट कोहली- 559 मैच
एमएस धोनी- 538 मैच
राहुल द्रविड़- 509 मैच
रोहित शर्मा- 509 मैच
मोहम्मद अजरुद्दीन- 433 मैच
सौरव गांगुली- 424मैच
अनिल कुंबले- 401 मैच
युवराज सिंह- 402 मैच
रविंद्र जडेजा- 373 मैच
हरभजन सिंह- 365 मैच
3 छक्के, 14 चौके, 113 गेंदों पर 140 रन; रोहित ने उड़ा दी थी पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां, बने थे प्लेयर ऑफ द मैच
रोहित शर्मा ने 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में गजब की पारी खेली थी और भारत को इस मैच में जीत मिली थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में 140 रन ठोके थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
