टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जहां हर गेंद पर रन बनाने का दबाव होता है, वहां शून्य पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ा झटका माना जाता है। ऐसे में जब यही सिलसिला लगातार चार पारियों तक चल जाए तो यह सिर्फ खराब दिन नहीं बल्कि फॉर्म, आत्मविश्वास और रणनीति तीनों पर सवाल खड़े कर देता है। टी20I के आंकड़े बताते हैं कि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो लगातार 4 मैचों में शून्य पर पवेलियन लौटे और इस अनचाहे रिकॉर्ड में सबसे ऊपर नाम पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक का आता है।

दिलचस्प यह है कि लगातार सबसे ज्यादा चार या तीन बार शून्य पर आउट होने वाले सूची में पाकिस्तानी खिलाड़ियों (आईसीसी के स्थायी सदस्य देशों में) की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि, यह सूची सिर्फ एक बड़े क्रिकेट राष्ट्र तक सीमित नहीं है। पाकिस्तान के अलावा हॉन्गकॉन्ग, तुर्की और आइवरी कोस्ट ( एसोसिएट टीमें) के खिलाड़ी भी लगातार चार बार शून्य पर आउट होने वाली सूची में शामिल हैं।

लगातार शून्य पर आउट होना अक्सर खराब फॉर्म, आत्मविश्वास में गिरावट, विपक्षी रणनीति या परिस्थितियों के दबाव का नतीजा होता है। टी20 जैसे तेज फॉर्मट में जहां बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हैं, वहां जोखिम और नतीजे दोनों तेजी से सामने आते हैं।

भारत की बात करें तो अब तक उसके दो बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में लगातार 3-3 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। वाशिंगटन सुंदर आठ दिसंबर 2019 को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ, 10 जनवरी 2020 को पुणे में श्रीलंका के खिलाफ और 31 जनवरी 2020 को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शून्य पर आउट हुए थे।

अभिषेक शर्मा सात फरवरी 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका, 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में पाकिस्तान और 18 फरवरी 2026 को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। इन तीन पारियों में शून्य पर आउट होने के कारण ही अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।

पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और सैम अयूब भी यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ी लगातार तीन-तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद हफीज 25 फरवरी 2012 को दुबई, 27 फरवरी 2012 को अबुधाबी में इंग्लैंड के खिलाफ और एक जून 2012 को हम्बनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। वहीं सैम अयूब दुबई के मैदान पर लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए थे। वह 12 सितंबर 2025 को ओमान, 14 सितंबर 2025 को भारत और 17 सितंबर 2025 को यूएई के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे।

टी20 इंटरनेशनल में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों (स्थायी देश) में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के खिलाड़ी भी शामिल हैं। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के किसी भी खिलाड़ी के नाम ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड नहीं है।

T20I में लगातार सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीलगातार 0 पर आउटदेश
अब्दुल्ला शफीक4पाकिस्तान
अनस खान4हॉन्गकॉन्ग
जफर दुरमाज4तुर्की
औटारा जकारिद्जा4आइवरी कोस्ट
कोलिन स्मिथ3स्कॉटलैंड
आंद्रे फ्लेचर3वेस्टइंडीज
मोहम्मद हफीज3पाकिस्तान
काइल जार्विस3जिम्बाब्वे
मोईन अली3इंग्लैंड
दासुन सनाका3श्रीलंका
ल्यूक रोंची3न्यूजीलैंड
एंथोनी स्टोक्स3ग्वेर्नसे
रिजवान चीमा3कनाडा
अली कोसे3तुर्की
अलास्डेयर इवांस3स्कॉटलैंड
मोअज्जम बेग3मलावी
वाशिंगटन सुंदर3भारत
ब्रैंडन ग्लोवर3नीदरलैंड्स
लीम शफीक3मालदीव
एलम भारती3जर्मनी
तुनाहान तुरान3तुर्की
जैन अहमद3फ्रांस
पीटरो कैबेबुला3फिजी
चिसोमो चेटे3मलावी
बर्नार्डो सिमांगो3मोजाम्बिक
फेमेलो सिलास3बोत्सवाना
ग्लैडविन थामे3लेसोथो
अबूबकर कुयातेह3गाम्बिया
इमैनुएल सेबारेमे3रवांडा
सैंटियागो रॉसी3अर्जेंटीना
लोर्कन टकर3आयरलैंड
उदय हथिनजर3कंबोडिया
मार्टिन अकायेजू3रवांडा
लामिसा सानोगो3माली
नारावित नुंटाराच3थाईलैंड
विशील पटेल3केन्या
कुशाल भुर्तेल3नेपाल
चलोएमवोंग चत्फैसन3थाईलैंड
बुयंटुशिग तेर्बिश3मंगोलिया
तेमुलेन अमरमेंड3मंगोलिया
सजाद अहमदजई3बेल्जियम
रोजर मुकासा3युगांडा
दासुन शनाका3श्रीलंका
पेरो बोस्नजक3क्रोएशिया
नामसराई बट-यालल्ट3मंगोलिया
अब्दुलाये अमिनौ3कैमरून
लिजाद विलियम्स3साउथ अफ्रीका
समरतुंगा रुकमल3सेशेल्स
क्लिफ रिचर्ड्स3सेंट हेलेना
ब्लेसिंग मुजरबानी3जिम्बाब्वे
गैरेट बैनर3बेलीज
सेसिल अलेक्जेंडर3फॉकलैंड आइलैंड
केंडल अल्टामिरानो3कोस्टा रिका
वेंकटेश मार्गशायम3चेक रिपब्लिक
ब्रायन कॉर्बिन3केमैन
कॉनरॉय राइट3केमैन
शेम न्गोचे3केन्या
अर्नव मनोज3सिंगापुर
रमेश सतीसन3रोमानिया
एलेन मैग्डालेनिक3क्रोएशिया
मिन्हाज खोजबारिया3इस्वातिनी
सैम अयूब3पाकिस्तान
केल्विन थुचिला3मलावी
चिसोमो त्चेले3मलावी
सुहैल सत्तार3तिमोर-लेस्ते
दुश्मंता चमीरा3श्रीलंका
अभिषेक शर्मा3भारत
अली हसन3इटली