इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों एक रन से करीबी हार मिली। इस मुकाबले में गुजरात के लिए एक जो सबसे अच्छी बात सामने आई वो ये कि इस टीम के स्टार बैटर जोस बटलर का बल्ला चला और उन्होंने अर्धशतक भी लगाया। बटलर ने दिल्ली के खिलाफ इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया और अपनी पारी में 5 छक्के लगाकर रोहित, पोलार्ड, केएल राहुल जैसे बैटर्स को इस रिकॉर्ड को तोड़ भी दिया।

बटलर ने तोड़ा रोहित, राहुल, पूरन, पोलार्ड का रिकॉर्ड

जोस बटलर ने दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 5 छक्कों के साथ 3 चौके लगाए और 25 गेंदों पर 52 रन की ताबड़तोड़ पारी 192.59 की स्ट्राइक रेट से खेली। बटलर ने इन 5 छक्कों के दम पर एक साथ रोहित, राहुल, पूरन, पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बटलर ने आईपीएल में 14वीं बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के कमाल किया जबकि रोहित, राहुल, पूरन, पोलार्ड ने ऐसा 13-13 बार किया था। वहीं बटलर ने आंद्रे रसेल की बराबरी भी कर ली जिन्होंने उनके जितने ही यानी 14 बार ऐसा किया था।

आईपीएल इतिहास में अब तक एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल सबसे ज्यादा बार क्रिस गेल ने किया था। गेल ने ऐसा 29 बार किया था जबकि एबी डिविलियर्स ने 19 बार ये कमाल किया था और इस खास रिकॉर्ड की लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर हैं। आंद्र रसेल और जोस बटलर अब तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से हैं जबकि रोहित शर्मा, केएल राहुल, किरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। वहीं संजू सैमसन ने इस लीग में अब तक ऐसा 12 बार किया है और 5वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में ऋषभ पंत और डेविड वार्नर संयुक्त रूप से 7वें नंबर पर हैं।

IPL की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के सबसे ज्यादा बार लगाने वाले टॉप-7 बैटर

29 – क्रिस गेल
19 – एबी डिविलियर्स
14 – आंद्रे रसेल
14 – जोस बटलर
13 – किरोन पोलार्ड
13 – निकोलस पूरन
13 – केएल राहुल
13 – रोहित शर्मा
12 – संजू सैमसन
11 – शेन वॉटसन
10 – डेविड वार्नर
10 – ऋषभ पंत

यशस्वी ने सहवाग, संजू, अभिषेक समेत 5 खिलाड़ियों की कर ली बराबरी; राजस्थान के लिए 19वीं बार किया खास कमाल

मुंबई के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने ऐसी बैटिंग की जिससे ये मैच एकतरफा सा हो गया। यशस्वी का साथ वैभव ने भी शानदार तरीके से निभाया और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की मजबूत साझेदारी भी हुई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)