लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 में ओवरऑल प्रदर्शन भले ही खास ना हो लेकिन गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव जलवा बिखेर रहे थे। अब मोहसिन खान ने इस सीजन अपने चार मैच खेलते ही कमाल कर दिया है। रविवार को केकेआर के खिलाफ मोहसिन ने 4 ओवर में 23 रन देकर पांच बेहतरीन विकेट झटके। इस सीजन का यह पहला पंजा भी था। वहीं मोहसिन आईपीएल में ऐसा करने वाले 8वें अनकैप्ड गेंदबाज भी हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल में मोहसिन खान पांच विकेट लेने वाले तीसरे और केकेआर के खिलाफ भी ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। इसके अलावा इस सीजन मोहसिन लगातार किफायती भी रहे हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के सामने पहला ओवर ही विकेट मेडन डाला था। उसके बाद इस मैच में भी उन्होंने यही कारनामा किया और टिम सीफर्ट का विकेट लिया। मोहसिन खान ने कुल 5 रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाई। एक-एक करके देखते हैं सभी लिस्ट:-

1- LSG के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

  • 5/14: मार्क वुड vs DC, Lucknow, 2023
  • 5/23: मोहसिन खान vs KKR, Lucknow, 2026*
  • 5/30: यश ठाकुर vs GT, Lucknow, 2024

2- KKR के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

  • जसप्रीत बुमराह: 5/10, 2022
  • युजवेंद्र चहल: 5/40, 2022
  • मोहसिन खान: 5/23, 2026

3- IPL में 5 विकेट हॉल लेने वाले अनकैप्ड गेंदबाज

  • 5/5: आकाश मधवाल
  • 5/14: अंकित राजपूत
  • 5/20: वरुण चक्रवर्ती
  • 5/23: मोहसिन खान*
  • 5/25: उमरान मलिक
  • 5/27: हर्षल पटेल
  • 5/30: यश ठाकुर
  • 5/32: अर्शदीप सिंह

4- LSG के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर

  • 5 बार: मोहसिन खान
  • 3 बार: बाकी सभी गेंदबाज (पिछले सभी सीजन)

5- IPL 2026 में सबसे ज्यादा मेडन ओवर

  • 3: मोहसिन खान
  • 1: जोफ्रा आर्चर
  • 1: अकील होसेन

अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर बवाल, ‘Obstructing the field’ के तहत आउट, ऋषभ पंत पर उठे सवाल; क्या है MCC का पूरा नियम?
आईपीएल 2026 के 38वें मैच में अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर बवाल मच गया। उन्हें ‘Obstructing the field’ नियम के मुताबिक आउट दिया गया। इसके बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत की खेल भावना पर भी सवाल उठे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर