भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि गॉल में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है ऐसे में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में किन तेज गेंदबाजों को शामिल कर सकता है इसके बारे में पूर्व भारतीय बैटर अजिंक्य रहाणे ने बताया। रहाणे का मानना है कि भारत को पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज के साथ आकिब नबी को मौका देना चाहिए।

सिराज को प्लेइंग 11 में पक्का मिलेगा मौका

रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि भारत की प्लेइंग 11 में दो तेज गेंदबाजों में से एक तो पक्का सिराज ही होंगे। अगर हालात तेज गेंदबाजों के लिए अच्छे हों, तो दूसरे तेज गेंदबाज आकिब नबी हो सकते हैं। अगर पिच सूखी लगे तो प्रसिद्ध कृष्णा अपनी तेज गति के कारण दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर ज्यादा काम आ सकते हैं। जब पिच सपाट हो जाए तो शॉर्ट बॉल थ्योरी या अराउंड-द-विकेट रणनीति आजमाने के लिए वह बहुत काम के साबित हो सकते हैं।

कृष्णा या आकिब में से किसी एक को मिल सकता है मौका

रहाणे ने आगे कहा कि बुमराह के बिना सिराज पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होगी। श्रीलंका में हालात को समझना मुश्किल हो सकता है। टीम मैनेजमेंट के लिए यही सबसे जरूरी काम होगा, लेकिन फिर भी श्रीलंका में हरी पिच मिलना मुश्किल है। इसे ध्यान में रखते हुए, तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज सही रहेंगे। रहाणे ने आकिब नबी के बारे में कहा कि पिछली दो रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सही इनाम मिला है। जिस तरह से गेंद उनके हाथ से निकलती है, उसे देखकर मुझे उनमें विकेट लेने की काबिलियत दिखी।

रहाणे को है आकिब से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

आकिब के बार में रहाणे ने आगे कहा कि क्रीज का इस्तेमाल करने और अलग-अलग हालात में गेंदबाजी करने के उनके तरीके ने भी मेरा ध्यान खींचा। उनमें दबाव बनाने की भी क्षमता है, जिससे दूसरे छोर से विकेट मिलते हैं। उनमें रन रोकने और विकेट लेने के लिए आक्रामक गेंदबाजी करने दोनों भूमिकाएं निभाने की काबिलियत है। पिछले दो रणजी सीजन में उन्होंने जिस तरह का लगातार प्रदर्शन किया है, वैसा करना आसान नहीं है। जब भी उन्हें मौका मिलेगा वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि घरेलू क्रिकेट में किया गया प्रदर्शन आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा मदद करता है।

शुभमन गिल तीसरे स्थान पर, वार्नर नंबर 1; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है। शुभमन गिल भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर र मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)