भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी के पहले ही दिन रविवार (11 अक्टूबर) को दिखा दिया कि उनमें काफी दमखम बाकी है। कल्याणी में खेले जा रहे बंगाल और दिल्ली के बीच मैच के पहले दिन पहले सत्र में शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

मोहम्मद शमी ने दिल्ली के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और 9 ओवर में 7 ओवर मेडन किए। उनके हाथ एक सफलता भी लगी। उनको यश धुल का विकेट मिला। हालांकि, सार्थक रंजन ने मैच चौथी ही गेंद पर चौका जड़ दिया था। सात रन पहले ही ओवर में बन गए थे।

3 ओवर का एक स्पेल

शमी ने पहले स्पेल में 3 ओवर किए। इनमें से 2 ओवर मेडन रहे। फिर 10वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और 1 रन लेगबॉय से बना, जो गेंदबाज के खाते में नहीं जुड़ता। इसी ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें यश ढुल का विकेट मिला, जिन्हें उन्होंने विकेट के पीछे अभिषेक पोरेल के हाथों कैच कराया।

शमी ने 9 ओवर में 51 गेंद डॉट की

शमी ने दूसरे स्पेल में 2 ओवर में कोई रन नहीं दिय। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आयु। दोसेजा ने 1 रन बनाए। इसके बाद शमी तीसरे स्पेल के लिए पहले सत्र के आखिरी में लौटे और तीनों ओवर मेडन किए। आयुष दोसेजा ने 30 गेंदों का सामना किया। इनमें से 29 गेंद डॉट रही। शमी ने पहले सत्र में 9 ओवर में 51 गेंद डॉट की।

दिल्ली ने पहले सत्र में गंवाए 3 विकेट

दिल्ली ने लंच तक 31 ओवर में 3 विकेट पर 89 रन बनाए। आयुष बडोनी 13 और आयुष दोसेजा 25 रन बनाकर क्रीज पर थे। सार्थक रंजन 33, सनत सांगवान 4 और यश ढुल 9 रन बनाकर आउट हुए। बता दें कि बंगाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

रणजी में भारतीय ओपनर्स फेल

रणजी ट्रॉफी 2026 के पहले राउंड के पहले दिन यशस्वी जायसवाल बगैर खाता खोले और केएल राहुल सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पूरी खबर पढ़ें।