भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों को इमोशन अपने अगले स्टेज पर थे। हर कोई अपने दिल की बात करते हुए जीत सेलीब्रेट कर रहा था। भारत की जीत के बाद टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी जीत का जश्न मनाते हुए खुलकर अपने मन की बात सबके सामने रखी।
सिराज ने कहा- गॉड्स प्लान
सिराज के साथ इस बातचीत के दौरान स्पिनर कुलदीप यादव भी मौजूद थे। स्टार स्पोर्ट्स के एंकर ने सिराज से पूछा कि इस वर्ल्ड कप की लाइन क्या होगी, I Believe in तो सिराज ने कहा- Hole Team (पूरी टीम)। फिर कुलदीप यादव ने कहा कि सौ फीसदी होल टीम, टीम एफर्ट। सिराज से एंकर ने पूछा कि कैसा लग रहा है, वर्ल्ड चैंपियन वन्स अगेन, इस पर सिराज ने कहा कि सब कुछ गॉड का प्लान था क्योंकि मैं तो इस टीम में था नहीं, ऊपर वाले ने स्क्रिप्ट लिखी, मुझे यहां भेजा और चैंपियन बना दिया। उसकी स्क्रिप्ट को कोई नहीं मिटा सकता है, सबकुछ भगवान का प्लान था।
कुलदीप यादव ने भारत की जीत के बाद इस बातचीत के दौरान कहा कि आपके जो करम (कर्म) होते हैं ये उसी का नतीजा होता है। जितने अच्छे आप करम करेंगे उसका रिजल्ट मिलेगा। इस टूर्नामेंट के दौरान पूरे टीम का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा। जिस तरह से इसके लिए हमने तैयारी की, पिछले डेढ़ साल से हम इसके लिए तैयारी कर रहे थे। हम साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारे, लेकिन फिर कमबैक किया। सेमीफाइनल और फाइनल में जिस तरह से प्रदर्शन रहा उसका पूरा श्रेय टीम को जाता है।
पानी पिलाना, नेट्स में गेंदबाजी पर टीम अहम
सिराज से एंकर ने पूछा कि खिलाड़ी के लिए प्लेइंग 11 से बाहर रहना थोड़ा सा निराश करने वाला हो सकता है, लेकिन उसमें रोल कितना बड़ा है आप दोनों का। इसके बाद सिराज ने कहा कि हम लोगों का भी बहुत बड़ा रोल है क्योंकि बाहर रहके सबसे पानी पिलाना बैक-टू-बैक, नेट्स में बॉलिंग फिर हमलोग वातावरण को पॉजिटिव बनाए रखते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर ये तो हमेशा रहता है कि हम खेलें, लेकिन जब टीम कांबिनेशन की बात होती है तो पहले टीम महत्वपूर्ण है। हमारा यही था कि जो टीम के हित में होगा हम उसके साथ हैं।
ये खबरें भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के; संजू सैमसन रहे नंबर 1, टॉप 5 बैटर्स में तीन भारतीय शामिल
