आईपीएल 2026 में वैसे तो बल्लेबाजों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है और कई बार रनों के अंबार देखे गए हैं। मगर यह सीजन भारत के पुराने गेंदबाजों के लिए भी काफी शानदार रहा है। खासतौर से वह गेंदबाज जिनकी भारतीय टीम में जगह स्थिर नहीं है और या जो काफी समय से बाहर हैं। ऐसे नामों में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी का जलवा दिखा है। जबकि मोहम्मद सिराज 56 मैचों तक इस सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज हैं।

अगर इस लिस्ट के टॉप 5 पर नजर डालें तो भारत के तीन बड़े नाम हैं। मोहम्मद सिराज के अलावा भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी भी टॉप 5 में हैं। जबकि फैंस जसप्रीत बुमराह के आंकड़े देख हैरान रहे जाएंगे। भारतीय टीम के सबसे घातक पेसर में से एक बुमराह इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। जबकि अंशुल कम्बोज और प्रिंस यादव भी उनसे ऊपर हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज (56 मैचों तक)

खिलाड़ीडॉट गेंदेंमैचपारियांओवररनविकेटऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट4w5w
मोहम्मद सिराज (GT)130121244.03621327.848.2220.3000
कगिसो रबाडा (GT)127121246.04212120.049.1513.1400
मोहम्मद शमी (LSG)114111143.0373941.448.6728.6600
जोफ्रा आर्चर (RR)111111140.03651524.339.1216.0000
भुवनेश्वर कुमार (RCB)103111143.03212115.287.4612.2810
अंशुल कंबोज (CSK)102111139.43651919.219.2012.5200
प्रिंस यादव (LSG)101111141.03351620.938.1715.3700
सुनील नरेन (KKR)949935.02281022.806.5121.0000
राशिद खान (GT)93121241.53421621.378.1715.6810
जसप्रीत बुमराह (MI)91111141.03493116.338.5182.0000

यह लिस्ट देखकर साफ है कि एक समय आईपीएल में अपनी इकॉनमी के लिए जाने जाते जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 91 गेंदे ही डॉट फेंकी हैं। उनकी इकॉनमी भी 8.5 से ज्यादा की है। जबकि युवा गेंदबाज अंशुल और प्रिंस भी बुमराह से ऊपर हैं। आईपीएल 2026 में मुंबई के खराब प्रदर्शन का एक कारण बुमराह का आउट ऑफ फॉर्म होना भी रहा है।

‘उन्हें अभी खुद नहीं पता क्या करना है’, वैभव सूर्यवंशी पर एबी डिविलयर्स का बड़ा बयान, कहा- असली परीक्षा अभी बाकी

एबी डिविलियर्स ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के करियर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि वैभव की असली परीक्षा अभी बाकी है। वैभव के तीनों फॉर्मेट के आंकड़े भी इस खबर में उपलब्ध हैं:-