India updated squad for T20 world cup 2026: भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ 7 फरवरी को खेलना है, लेकिन इससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा था और इंजरी की वजह से टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम में शामिल हुए सिराज

बीसीसीआई ने 6 जनवरी की शाम को मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए हर्षित राणा के बाहर होने और सिराज को टीम में शामिल किए जाने का ऐलान किया। बीसीसीआई ने जो प्रेस रिलीज जारी की उसमें कहा गया कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी 2026 को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने आगे कहा कि स्पेशलिस्ट से सलाह और फिर उनके स्कैन के बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अनफिट पाया। टीम मैनेजमेंट उनके जल्द ठीक होने की कामना करता है। मोहम्मद सिराज हर्षित की जगह टीम में शामिल होंगे। आपको बता दें कि अनुभवी तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था, लेकिन वो भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

भारत के लिए इंजरी लगातार समस्या बनती जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन वो समय से फिट हो गए थे और अब टीम में शामिल हो चुके हैं तो वहीं टीम के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल हैं और सेलेक्टर्स उनके फिट होने का इंतजार कर रहे हैं। सुंदर के रिप्लेसमेंट का ऐलान अब तक नहीं किया गया है, लेकिन अगर समय पर वो फिट नहीं होते हैं तो फिर उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा की जा सकती है।

सिराज के शामिल होने के बाद अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।

ये खबर भी पढ़ें

IND vs ENG: वैभव के बल्ले को रोकना मुश्किल, इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों पर जड़ा शतक, डेवाल्ड ब्रेविस का 6 का रिकॉर्ड तोड़ा

WPL 2026: RCB को दो बार चैंपियन बना स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत की बराबरी की, विमेंस प्रीमियर लीग में बनाए दर्जन भर रिकॉर्ड