भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया 3 दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन खेल के तीसरे दिन आखिरी ओवर में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जिस तरह की बैटिंग की वो अद्भुत रही। सिराज ने ऐसी पारी खेली की भारत को जीत मिल गई। सिराज ने मैच के आखिरी ओवर में सिर्फ 6 गेंदों में ही मैच को पूरी तरह से पलटकर रख दिया और इस दौरान हैट्रिक छक्का भी लगाया।

सिराज ने आखिरी ओवर की 6 गेंदों पर बनाए 23 रन, लगाया हैट्रिक छक्का

भारत को इस मैच में जीत के लिए 207 रन का टारगेट मिला था। भारतीय टीम जीत के करीब आ गई थी, लेकिन आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए कुल 15 रन की जरूरत थी। यानी 6 गेंदों पर भारत को जीत के लिए 15 रन बनाने थे। सिराज ने आखिरी ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार छक्के लगाए यानी हैट्रिक छक्के पूरे करते हुए भारत को जीत दिला दी, लेकिन चुकी ये अभ्यास मैच था तो भारत ने आखिरी ओवर पूरा खेलने का फैसला किया।

आखिरी ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार 3 छक्के लगाने वाले सिराज ने चौथे गेंद पर कोई रन नहीं बनाया और पांचवीं गेंद पर फिर से चौका लगा दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर उन्होंने एक रन और लिए और इस ओवर में 6 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से कुल 23 रन बनाए। इस मैच की दूसरी पारी में सिराज ने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन की पारी खेली और भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के और एक चौका लगाया और उनका स्ट्राइक रेट 213.33 का रहा।

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था और पहली पारी में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। इसके बाद भारत ने पहली पारी में 6 विकेट पर 357 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी और श्रीलंका के पहली पारी में 6 रन की लीड मिली थी। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 200 रन बनाए और पारी की घोषणा कर दी साथ ही मेजबान की कुल बढ़त 206 रन की हो गई थी। भारत को इसके बाद जीत के लिए 207 रन का टारगेट मिला था। भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 214 रन बनाकर मैच जीत लिया।

रोहित टॉप पर, कोहली से आगे बाबर; 2020 के दशक में वनडे में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स

इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक वनडे प्रारूप में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली फिलहाल बाबर आजम से पीछे हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)