भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से एकमात्र मैच की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है, लेकिन इस मैच में मोहम्मद सिराज के खेलने पर संदेह है। सिराज इस मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला टीम मैनेजमेंट के द्वारा 48 घंटे के अंदर लिया जा सकता है। सिराज के वर्कलोड साथ ही उनकी फिटनेस कैसी है उसे देखकर ही आखिरी फैसला किया जाएगा। अगर सिराज नहीं खेलते हैं तो टेस्ट टीम में उनकी जगह आकिब नबी की एंट्री हो सकती है।

सिराज इस टेस्ट सीरीज से पहले आईपीएल 2026 में गुजरात के लिए खेल रहे थे जो टीम फाइनल में पहुंची थी। सिराज ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए सभी मैच खेले थे और उनके लिए ये सीजन थकाने वाला रहा था। हालांकि सिराज टीम के साथ चंडीगढ़ आ चुके हैं, लेकिन वो पूरी तरह से मेडिकल स्टाफ की देखरेख में हैं। सिराज ने चुकी इस सीजन में गुजरात के लिए हर मैच में हिस्सा लिया था इसी वजह से इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या इस टेस्ट मैच के लिए उन्हें आराम दिया जाना चाहिए।

सिराज के खेलने पर है संदेह

हालांकि चयनकर्ता शुरू में एक अनुभवहीन तेज गेंदबाजी आक्रमण को मैदान में उतारने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन आपातकालीन योजनाए पहले से ही तैयार हैं। अगर सिराज को आराम दिया जाता है, तो बाएं हाथ के 6 फुट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के टेस्ट डेब्यू करने की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया जा सकता है। टीओआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि सिराज का यह आईपीएल सीजन काफी लंबा रहा है और अगर उन्हें आराम दिया जाता है तो इस बात की पूरी संभावना है कि गुरनूर खेलेंगे और नबी टीम में शामिल होंगे।

आकिब नबी घरेलू क्रिकेट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में से एक बनकर उभरे हैं और रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 60 विकेट लिए थे और जम्मू-कश्मीर को खिताब दिलाने में मदद की थी। वह इस समय टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम की मदद कर रहे छह नेट गेंदबाजों में शामिल हैं, जिनके साथ गुरजपनीत सिंह, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार भी हैं। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी है और कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली इस टीम में उप-कप्तान केएल राहुल, विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी शामिल हैं।

यशस्वी-राहुल ओपनर, पंत-नितिश भी शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 6 जून से हिस्सा लेना है। जीत के लिए फेरवरेट मानी जा रही भारतीय टीम की इस टेस्ट के लिए क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती है इसका चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)