रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दिल्ली का मुकाबला बंगाल के साथ हो रहा है और इस मैच की पहली पारी में दिल्ली ने 240 रन बनाए जिसमें ऋतिक शौकीन का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। बंगाल की गेंदबाजी शानदार रही जिसमें मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया और आमिर गनी व आकाश दीप ने उनका खूब साथ निभाया।
इस मैच में बंगाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। दिल्ली के लिए पहली पारी में ऋतिक को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। टीम के उप-कप्तान यश ढुल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो वहीं टीम के ओपनर्स ने भी निराश किया। दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी भी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए।
मोहम्मद शमी ने लिए 4 विकेट
मोहम्मद शमी ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने 17.3 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि आमिर गनी ने 13 ओवर में 45 रन देकर 3 सफलता हासिल की। आकाश दीप थोड़े महंगे रहे और उन्होंने 17 ओवर में 74 रन दिए जबकि उन्हें दो सफलता मिली। टीम के अन्य तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 17 ओवर में 43 रन देकर एक विकेट लिया। शमी की गेंदबाजी बेहतरीन रही और उन्होंने 17.3 ओवर में 9 ओवर मेडल फेंके।
ऋतिक शौकीन ने लगाया अर्धशतक
दिल्ली के लिए पहली पारी में ऋतिक शौकीन ने सबसे ज्यादा रन बनाने और उन्होंने डटकर बंगाल के गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 56 रन बनाए और शमी की गेंद पर आउट हुए। वहीं सार्थक रंजन ने 33 रन जबकि सनत सांगवान ने 4 रन की पारी खेली। यश ढुल पूरी तरह से फेल रहे और उन्होंने 11 गेंदों पर 4 रन की पारी खेली। कप्तान आयुष ने 23 रन बनाए जबकि विकेटकीपर अनुज रावत अपना खाता भी नहीं खोल पाए। दिविज मेहरा ने 24 रन की अहम पारी खेली।
‘देश के लिए दोबारा नहीं खेलने में मेरा कोई नुकसान नहीं’, टीम इंडिया में सेलेक्शन के सवाल पर शमी ने दिया करारा जवाब
शमी ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चुने जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
