रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि अगर उन्हें दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो इसमें उनका कोई नुकसान नहीं होगा। यह बात उन्होंने तब कही, जब उनके साथी अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20आई सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापस बुलाया गया है और यह सीरीज इसी महीने के आखिर में शुरू होगी।
36 साल के मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। 2023 के वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद चोट के कारण उन्होंने टीम में अपनी जगह खो दी थी। चोट के कारण कई परेशानियां खड़ी हो गईं और ठीक होने में 2025 की शुरुआत तक का समय लग गया। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद शमी को किसी भी फॉर्मेट के लिए नहीं चुना गया और पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बार-बार उनकी फिटनेस का हवाला दिया था।
दोबारा नहीं मिला मौका तो मेरा कोई नुकसान नहीं
शमी ने घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम से बाहर रहने का सिलसिला जारी रहा क्योंकि टीम ने प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ियों को आजमाना शुरू कर दिया। चार साल से ज्यादा समय के बाद टी20आई टीम में भुवनेश्वर की वापसी आईपीएल में उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुई जबकि शमी का प्रदर्शन आईपीएल में उतना अच्छा नहीं रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि चयनकर्ता इसे उनके वनडे में वापसी की दिशा में पहला कदम मान रहे हैं।
शमी ने रेवस्पोर्ट्ज पर बात करते हुए कहा कि भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चुने जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा। अभी मेरा पूरा ध्यान इस रणजी मैच पर है। पिछले दो-तीन साल से मेरे साथ यही हो रहा है। मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और बंगाल के लिए अपनी फिटनेस साबित कर चुका हूं। अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता, तो इसमें मेरा कोई नुकसान नहीं है।
तिलक ने तोड़ा कोहली-दुबे का रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या नंबर 1; T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय
तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहली पारी की 20वें ओवर में तीन छक्के लगाए और विराट कोहली व शिवम दुबे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत को इस मैच में 6 विकेट से हार मिली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
इशान किशन टॉप-3 से बाहर, शाई होप ने श्रेयस को छोड़ा पीछे; भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के बाद शीर्ष-5 बैटर-बॉलर
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 82 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए जबकि इशान किशन फिलहाल टॉप-3 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
