Ranji Trophy 2025-26: भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहा हैं। शमी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। भारतीय सेलेक्टर्स उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं और इन सारी बातों के बीच उन्होंने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आंध्रा के खिलाफ पहली पारी में जोरदार बैटिंग की।

शमी ने 31 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

इस मुकाबले में वो आंध्रा के खिलाफ पहली पारी में गेंद के साथ कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन कर डाला। कमाल की बात ये रही कि सेंट्रल जोन के सेलेक्टर आरपी सिंह इस मैच के दौरान मैदान पर मौजूद थे और उनकी मौजूदगी में शमी ने ऐसा पारी खेलकर सबको चौंका दिया। शमी पहली पारी में 10वें नंबर पर बैटिंग करने आए और सिर्फ 31 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। टेस्ट में उन्होंने इस तरह की बैटिंग की जैसे वो टी20 मैच खेल रहे हैं।

शमी ने 160 की स्ट्राइक रेट से बनाए 53 रन

शमी ने पहली पारी में 33 गेंदों पर 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 160.61 का रहा। शमी की इस पारी के दम पर ही बंगाल का स्कोर पहली पारी में 629 तक तक पहुंचा। पहली पारी में उन्होंने मुकेश कुमार के साथ 35 गेंदों पर 55 रन की अहम साझेदारी 10वें विकेट के लिए की। पहली पारी में बंगाल के लिए सुदीप कुमार ने 299 रन की कमाल की पारी खेली और अपने तिहरे शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। शमी को आंध्रा के खिलाफ पहली पारी में एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें

वैभव-वीरन ओपनर, हेनिल-कनिष्क शामिल; ICC ने चुनी U19 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, आयुष नहीं रीव को बनाया कप्तान

‘उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा’; बीसीसीआई सचिव ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी