आईपीएल 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने क्या कमाल की गेंदबाजी की। शमी की गेंदबाजी का कोई जवाब हैदराबाद के बल्लेबाजों को पास नहीं था और उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में कुल 9 रन दिए।

शमी ने अपने स्पैल के पहले 3 ओवर पावरप्ले के दौरान फेंके और इस दौरान उन्होंने दो विकेट झटके। शमी ने अभिषेक शर्मा को डक पर आउट किया और फिर ट्रेविस हेड को 7 रन रन पर चलता कर दिया। इन दो विकेट की मदद से शमी ने जहीर खान के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने में सफलता भी हासिल की।

शमी ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड

शमी ने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 9 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए और उनका इकॉनामी रेट 2.20 का रहा। शमी ने अपने दोनों विकेट पावरप्ले के दौरान लिए और वो अब आईपीएल में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर आ गए और जहीर खान से आगे निकल गए। शमी ने आईपीएल में अब तक पावरप्ले में कुल 54 विकेट लिए हैं जबकि जहीर खान ने कुल 52 विकेट लिए थे।

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं जिन्होंने कुल 79 विकेट लिए हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद ट्रेंट बोल्ट 72 विकेट ले चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दीपक चाहर हैं जिन्होंने 67 विकेट लिए हैं जबकि चौथे नंबर पर 62 विकेट के साथ संदीप शर्मा मौजूद हैं। उमेश यादव इस लिस्ट में 58 विकेट के साथ 5वें स्थान पर हैं।

आईपीएल पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट

79 विकेट – भुवनेश्वर (2328 गेंद)
72 विकेट – ट्रेंट बोल्ट (1614 गेंद)
67 विकेट – दीपक चाहर (1515 गेंद)
62 विकेट – संदीप शर्मा (1698 गेंद)
58 विकेट – उमेश यादव (1446 गेंद)
57 विकेट – इशांत शर्मा (1521 गेंद)
54 विकेट – मोहम्मद शमी (1500 गेंद)
52 विकेट – जहीर खान (1292 गेंद)
50 विकेट – रवि अश्विन (1246 गेंद)
45 विकेट – मोहम्मद सिराज (1206 गेंद)

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं

IPL में 19 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 बैटर; इशान और पंत के साथ वैभव बने नंबर 1

रोहित ने धोनी को छोड़ा पीछे, IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज