इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी पारी व मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के दम पर लखनऊ ने इशान किशन की कप्तानी वाली सनराइडर्स हैदराबाद को हरा दिया और सीजन की पहली जीत हासिल की। पंत ने बेहतरीन पारी खेलते हुए नाबाद अर्धशतक लगाया और नितिश रेड्डी व हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारी पर पानी फेर दिया।

इस मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और फिर हैदराबाद की टीम ने पहली पारी में 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में पंत ने अपनी टीम को चौके के साथ जीत दिलाई।

मोहम्मद शमी बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में लखनऊ की जीत की नींव मोहम्मद शमी ने ही रखी थी और उन्होंने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का विकेट लेकर हैदराबाद को पूरी तरह से बैकफुट पर डाल दिया। दो धुरंधर के जल्दी आउट होने के बाद हैदराबाद जल्दी संभल नहीं पाई। हालांकि बाद में नितिश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी जरूरत खेली, लेकिन वो टीम को उस स्कोर तक नहीं पहुंचा पाए जहां से जीत की संभावना हो। शमी ने 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट झटके।

पंत ने नितिश रेड्डी-क्लासेन की पारी पर फेरा पानी

हैदराबाद की तरफ से नितिश रेड्डी ने 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 33 गेंदों पर 56 रन जबकि क्लासेन ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 62 रन की पारी खेली। हालांकि इसके बाद ऋषभ पंत ने 43 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए लखनऊ के लिए 50 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली और इस दौरान 9 चौके भी लगाए। पंत टीम को जीत दिलाने के बाद ही वापस लौटे। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान इशान किशन नहीं चल पाए थे और उन्होंने 4 गेंदों पर एक रन बनाए।

आईपीएल में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तान

सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में संजू सैमसन से आगे श्रेयस अय्यर हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में इतने जीत के साथ पहले स्थान पर हैं। (खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)