भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और उप-कप्तान तिलक वर्मा को चेतावनी दी। कैफ का मानना है कि उप-कप्तान बनने से प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की नहीं होती और उन्होंने कहा कि तिलक को अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि मौजूदा भारतीय टीम मैनेजमेंट फॉर्म को ज्यादा अहमियत देता है। उन्होंने तिलक वर्मा को याद दिलाया कि अगर प्रदर्शन में गिरावट आती है तो उप-कप्तान होने से प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की नहीं होती।

कैफ ने कहा कि तिलक वर्मा उप-कप्तान हैं, लेकिन पहले भी उप-कप्तान को टीम से बाहर किया गया है। उप-कप्तान होने का मतलब यह नहीं है कि टीम में तिलक वर्मा की जगह पक्की है। अगर तिलक यह सोचने लगें कि मैं उप-कप्तान हूं, मेरी जगह सुरक्षित है तो भारतीय टीम में ऐसा नहीं होता है।

कैफ ने श्रेयस-तिलक को लेकर जारी की चेतावनी

कैफ ने कहा कि अगर वह खेलना जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी फॉर्म बनाए रखनी होगी। फॉर्म में थोड़ी सी भी गिरावट उन्हें टीम से बाहर करवा सकती है। अक्षर पटेल पहले उप-कप्तान थे यह आपको याद होगा और अब वह उप-कप्तान नहीं हैं। टीम ने अब तिलक को यह जिम्मेदारी सौंप दी है।

मोहम्मद कैफ ने कहा कि तो इस भारतीय टीम में किसी की भी जगह पक्की नहीं है यहां तक कि कप्तान (श्रेयस अय्यर) की भी नहीं। कोई पक्का उप-कप्तान भी नहीं है। हर किसी को अपनी जगह बनानी पड़ती है। हर खिलाड़ी को हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होता है।

कैफ के मुताबिक भारतीय क्रिकेट में यह एक ऐसा दौर है जो हमने पहले कभी नहीं देखा। कोच और चयनकर्ताओं की सोच अब यही है। हर मैच में टीम में आपकी जगह दांव पर होती है। इसीलिए तिलक वर्मा भले ही इस टीम के साथ शुरुआत करें, लेकिन आगे चलकर प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं है।

बता दें कि तिलक वर्मा का टी20आई में शानदार रिकॉर्ड है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 49 टी20आई मैचों में 44.83 की औसत और 145.54 के स्ट्राइक रेट से 1,390 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। मिडिल-ऑर्डर के इस बल्लेबाज ने भारत की 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने नौ पारियों में 193.29 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।

रोहित 10वें स्थान पर, कोहली से आगे बाबर; टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आजम ने विराट कोहली से ज्यादा चौके लगाए हैं जबकि टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)