भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपनी गेंदबाजी में सुधार के अच्छे संकेत दिखाए हैं, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ अभी भी इस बात से सहमत नहीं हैं। भारत को सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद कैफ ने साफ तौर पर कहा कि वो शिवम दुबे को ऑलराउंडर नहीं बल्कि एक प्योर बैटर मानते हैं।
शिवम दुबे रन रोकने में कामयाब नहीं
शिवम दुबे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 ओवर में 32 रन दिए थे और उन्हें एक विकेट मिला था। इस साल शिवम दुबे ने 10 मैचों में 19.57 की औसत से 7 विकेट लिए हैं, लेकिन उनका इकॉनामी रेट 10 से ऊपर है और मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में काफी रन लुटाए हैं।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा कि दुबे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10वें ओवर में डिफेंसिव होने लगे जबकि उन्हें अटैक करने की कोशिश करनी चाहिए थी। कैफ ने कहा कि भारत को 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने वाले ऑलराउंडर की जरूरत नहीं है क्योंकि दुबे रन रोकने में कामयाब नहीं हो रहे।
120 से गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की जरूरत नहीं
कैफ ने कहा कि फील्ड और ब्रेविस को वाइड बॉलिंग करने के अपने प्लान से दुबे ने साफ तौर पर दिखाया कि वो डिफेंसिव रहना चाते हैं। 10वें ओवर में कोई भी डिफेंसिव बॉलिंग नहीं करता। आप उस समय अटैक करने और विकेट लेने की कोशिश करते हैं। मेरे हिसाब से शिवम दुबे एक बैटर है और वह ऑलराउंडर नहीं है। हमें ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत नहीं है जो 120 की रफ्तार से बॉलिंग करे। वह एक-दो विकेट ले सकता है लेकिन हमेशा रन देंगे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ओवर में 4 छक्के भी दे सकते हैं।
संजू सैमसन को टीम में करें शामिल
कैफ ने भारत की प्लेइंग 11 में भारत के बहुत ज्यादा लेफ्ट-हैंडर्स को शामिल करने की भी आलोचना की और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल करने की बात कही। कैफ ने कहा कि हर चीज में बैलेंस होना चाहिए। हमने लेफ्टीज को लेकर बहुत ज्यादा कर दिया है जहां टॉप आठ में छह लेफ्ट-हैंडेड बैटर हैं। हार्दिक लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के लिए नंबर 5 पर आ रहे हैं। अगर आपको लगता है कि यह आपका विनिंग फॉर्मूला हो सकता है तो इसे ध्यान में रखते हुए टीम बनाएं। लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन पाने के लिए संजू को लाएं।
ये खबर भी पढ़ें
‘120 की रफ्तार वाले बॉलर से विरोधी टीम को कैसे डराओगे’, शोएब अख्तर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल
