भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटर मोहम्मद कैफ को लगता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स को रिंकू सिंह को टीम के फ्यूचर कप्तान के रूप में ग्रूम करना चाहिए। रिंकू सिंह इस टीम का अहम हिस्सा हैं और पिछले 8 साल से केकेआर के लिए खेल रहे हैं। कैफ के मुताबिक रिंकू सिंह के पास केकेआर टीम की कप्तानी करने का पेटेंशियल है।
रिंकू सिंह हैं ऑल फॉर्मेट प्लेयर
कैफ ने रिंकू सिंह के कप्तानी के बारे में बात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वो ऑल फॉर्मेट प्लेयर हैं और केकेआर को उन्हें फ्यूचर कप्तान के रूप में ग्रूम करना चाहिए। वो टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वो हर प्रारूप में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। मैं यूपी से हूं और मुझे पता है कि उन्होंने यूपी के लिए क्या किया है। कई बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं, लेकिन उनके रन से टीम को जीत मिली है। उन्होंने हर प्रारूप में यूपी टीम की कप्तानी की है और पूरी तरह से तैयार हैं।
इस सीजन के बीच में ही बनाना चाहिए कप्तान
कैफ ने साफ तौर पर कहा कि केकेआर को आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह को लीडरशिप ग्रुप में एड करना चाहिए। कैफ ने कहा कि रिंकू सिंह मानसिक तौर पर इतने मजबूत हैं कि कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों के एक साथ मैनेज कर सकते हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या वो रहाणे के बाद उन्हें टीम का कप्तान बनाते हैं। केकेआर को रिंकू को इस सीजन के बीच में ही कप्तान बना देना चाहिए या फिर टीम का उप-कप्तान बनाना चाहिए। उन्हें लीडरशिप ग्रुप में लाएं और ये केकेआर के लिए लांग टर्म इनवेस्टमेंट होगा।
रहाणे को कोहली से सीखने की जरूरत
कैफ ने कहा कि केकेआर पहले वेंकटेश अय्यर को कप्तान बनाना चाहती थी, लेकिन रहाणे के अनुभव को देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कैफ ने रहाणे की स्पिन कमजोरी के बारे में भी बात की और कहा कि उन्हें विराट कोहली से सीख लेनी चाहिए। कैफ ने कहा कि कोहली भी इसी स्थिति में थे और स्पिन के खिलाफ रन नहीं बना पा रहे थे, लेकिन उन्होंने कुछ बदलाव किए और फिर स्पिनर की गेंदों पर रन बनाकर सबको चुप करा दिया। ये सबसे लिए एक बड़ा उदाहरण है और रहाणे को भी कोहली से सीख लेनी चाहिए।
ये खबरें भी पढ़ें
