पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम में कई फेरबदल हुए, कई युवाओं को एंट्री मिली। फिर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में ही पाकिस्तान की और खस्ता हालत हो गई। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने अपने देश की टीम पर ही निशाना साधना शुरू कर दिया है। मोहम्मद आमिर ने तो भविष्य को लेकर चिंता जताई है।

पहले वनडे में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया और सीरीज में बढ़त बनाई। इसके बाद बासित अली ने जहां एक तरफ टीम के खराब प्रदर्शन के बाद मैनेजमेंट और प्लानिंग पर सवाल उठाए हैं। वहीं मोहम्मद आमिर ने तो टीम के भविष्य पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा है कि, इस तरह प्रदर्शन रहा तो डर है कि पाकिस्तान की टीम एसोसिएट टीम ना बन जाए।

क्या बोले मोहम्मद आमिर?

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए कहा,”आज देख लीजिए हम बांग्लादेश से हारना शुरू हो गए हैं। मुझे तो डर लग रहा है कि एसोसिएट टीम ना बन जाएं यार हम। ऐसे ना करें यार आप एक बैलेंस टीम बनाएं। युवाओं को भी लाएं लेकिन सीनियर्स भी उनके साथ गाइड करने के लिए होने चाहिए। यह नहीं कि पांच सीनियर्स को साइड पर लगाया और सारे युवा लेकर उतर गए। मुझे नहीं पता कि सेलेक्शनका क्या क्राइटीरिया है लेकिन अब पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश से भी हारी जा रही, पता नहीं हमारी क्रिकेट कहां तक जाएगी।”

पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड से बाहर हो गई थी। पाकिस्तान के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी हाल ही में क्रिकेट बोर्ड और थिंक टैंक पर गुस्सा निकाला था। अब बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार ने इन्हें और हवा दी है। अब देखना होगा कि दूसरे वनडे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम वापसी कर पाती है या फिर सीरीज गंवाती है।

यह भी पढ़ें- संजू सैमसन ओपनर, इशान नंबर 3, शिवम दुबे भी शामिल: हर्षा भोगले ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें- “गोली मार दो उस आदमी को”: पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ हार से भड़के बासित अली, पीसीबी पर उठाए सवाल