भारत के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर बुरी तरह से जले-भुने नजर आए जो उनकी बातों में साफ तौर से झलका। आमिर ने हर बार भारत की हार की भविष्यवाणी की, लेकिन टीम इंडिया हर बार जीती और चैंपियन भी बनी।
वो कप अपने घर लेकर जाएंगे
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराया और इसके बाद मोहम्मद आमिर का एक वीडियो तेज से वायरल हुआ जिसमें वो टीम इंडिया की हार के बाद बुरी तरह से तमतमाए से नजर आए। इस वीडियो में आमिर से पूछा गया कि आमिर भाई इंडिया जीत गया और आपकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई तो आप क्या करना चाहेंगे। इसका जवाब देते हुए आमिर ने कहा कि जीत गई बस ठीक है, वो कप अपने घर ले कर जाएंगे, मेरे घर थोडे लाएंगे, वेलडन।
आमिर की भविष्यवाणी गलत साबित हुई
आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर ने इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले कहा था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा। फिर उन्होंने कहा कि भारत फाइनल में नहीं पहुंचेगा और फिर उन्होंने फाइनल के लिए भविष्यवाणी की थी कि न्यूजीलैंड, भारत को हरा देगा, लेकिन हर बार उनकी बात गलत साबित हुई और आखिरकार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत चैंपियन बना। मोहम्मद आमिर अपनी भविष्यवाणी गलत साबित होने पर और भारत की जीत से बहुत ही ज्यादा खिन्न नजर आए।
ये खबरें भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के; संजू सैमसन रहे नंबर 1, टॉप 5 बैटर्स में तीन भारतीय शामिल
