पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर कुछ दिनों से लगातार दावा कर रहे थे कि भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की शानदार जीत से आमिर की बोलती बंद हो गई। वहीं अब उन्होंने एक नया ड्रामा शुरू किया और शिमरोन हेटमायर के विकेट को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर दी। उनका कहना है कि हेटमायर आउट नहीं थे।

दरअसल यह तो मोहम्मद आमिर की वही बात हो गई कि जब कुछ समझ नहीं आए तो कुछ भी बोल दो। क्योंकि शिमरोन हेटमायर को आउट थर्ड अंपायर ने दिया था। रिप्ले और अल्ट्रा एज में साफ दिख रहा था कि गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर विकेटकीपर के पास गई है। अब संजू सैमसन की पारी और भारत की जीत के बाद आमिर के पास कुछ बोलने को नहीं बचा तो उन्होंने बेफिजूल का मुद्दा उठा लिया।

क्या बोले मोहम्मद आमिर?

मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी जब फेल हुई तो शायद उनको कुछ समझ नहीं आ रहा था। ऐसे में उन्होंने हेटमायर के विकेट का मुद्दा उठा लिया। आमिर ने कहा,”मुझे नहीं लगता हेटमायर आउट थे। वह एक कंट्रोवर्शियल डिसीजन था। अगर वह टिक जाते और वेस्टइंडीज 220-230 रन बनाता तो इंडिया बाहर हो जाता।” आमिर का यह बयान बिना सिर पैर का लग रहा है। क्योंकि ऐसा होता तो वैसा होता, इसका कोई एंड प्वॉइंट नहीं है।

हेटमायर के विकेट का क्या था पूरा विवाद?

वेस्टइंडीज की पारी के 12वें ओवर में जब हेटमायर 11 गेंद पर 27 रन ठोक चुके थे, उस वक्त जसप्रीत बुमराह की एक गेंद हेटमायर के बल्ले के पास से गुजरी और अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को इस पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने डीआरएस लिया और उसमें भी अल्ट्रा एज में स्पाइक साफ था। इसके बाद रिव्यू खराब हुआ और हेटमायर को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। इस विकेट से वह नाखुश दिखे।

हालांकि, रिप्ले में कुछ लोगों को गेंद और बैट के बीच गैप भी दिख रहा था लेकिन थर्ड अंपायर का मानना था कि एकदम महीन का निक लगा है और उसे अल्ट्रा एज में पकड़ा गया जिससे स्पाइक आया। यही कारण है कि थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से यह मामला किसी ने नहीं उठाया। मगर मोहम्मद आमिर को मिर्ची लगना लाजिमी है क्योंकि भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है और पाकिस्तानी टीम अपने घर।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया IPL के बाद अफगानिस्तान से खेलेगी टेस्ट और वनडे, फिर दिखेगा रोहित और विराट का जादू; ये है पूरा शेड्यूल
यह भी पढ़ें- संजू सैमसन होना आसान नहीं; 11 साल में सिर्फ 60 मैच, अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाकर दिया होली का तोहफा