ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने 106वें टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में भारतीय दिग्गज कपिल देव से आगे हो गए हैं। वहीं अब उनके निशाने पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज डेल स्टेन का रिकॉर्ड है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसरन हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ डारविन में खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने यह उपलब्धि दर्ज की। इसी मैच में अपना पहला विकेट लेते हुए उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़ा था और सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने थे। वहीं अब वह कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट इतिहास के छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर बन गए हैं।

मिचेल स्टार्क ने इस पारी में बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास का विकेट लेते हुए अपना 435वां टेस्ट विकेट झटका। इस मैच में अगर वह पांच विकेट और लेते हैं तो टॉप 5 तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। डेल स्टेन के नाम अभी 439 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। जेम्स एंडरसन 704 विकेट के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

खिलाड़ीमैचपारीगेंदेंविकेटसर्वश्रेष्ठऔसतइकॉनमीSR4 विकेट5 विकेटमैच में 10 विकेट
जेम्स एंडरसन188350400377047/4226.452.7956.8732323
स्टुअर्ट ब्रॉड167309336986048/1527.682.9755.7928203
ग्लेन मैक्ग्राथ124243292485638/2421.642.4951.9528293
कॉर्टनी वॉल्श132242300195197/3724.442.5357.8432223
डेल स्टेन93171186084397/5122.953.2442.3827265
मिचेल स्टार्क106203201154357/5826.513.4446.2420183
कपिल देव131227277404349/8329.642.7863.9117232
रिचर्ड हेडली86150219184319/5222.292.6350.8525369
शॉन पोलाक108202243534217/8723.112.3957.8423161
वसीम अकरम104181226274147/11923.622.5954.6520255

तमीम का पहला शतक, बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई बढ़त; डारविन टेस्ट में मेजबान कंगारुओं का बुरा हाल

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डारविन में खेला जा रहा है। पहले मैच के दूसरे दिन ही मेजबान कंगारू टीम बांग्लादेश के सामने बुरी तरह पिछड़ती नजर आ रही है। बांग्लादेशी ओपनर तंजिद हसन तमीम ने अपना पहला टेस्ट शतक भी जड़ दिया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर