ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लिए और पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने गए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में 4 भारतीय खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

स्टार्क बने नंबर 1, कमिंस को छोड़ा पीछे

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लेने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक खेले 56 टेस्ट मैचों की 108 पारियों में कुल 230 विकेट झटके हैं। इससे पहले कमिंस पहले स्थान पर थे, लेकिन वो अब दूसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने अब तक खेले 54 मैचों की 99 पारियों में 225 विकेट चटकाए हैं।

इस लिस्ट में नाथन लियोन तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 57 मैचों की 100 पारियों में 225 विकेट लिए हैं। हालांकि नाथन लियोन और कमिंस के 225-225 विकेट हैं, लेकिन कमिंस ने ये विकेट नाथन से कम मैचों में लिए हैं इस वजह से वो दूसरे स्थान पर हैं। वहीं टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के 4 बॉलर हैं जिसमें रविचंद्रन अश्विन 194 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं तो वहीं 185 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह 5वें स्थान पर हैं। रविंद्र जडेजा 7वें स्थान पर 160 विकेट जबकि मोहम्मद सिराज 141 विकेट के साथ 8वें स्थान पर हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिसमें बदलाव हो सकते हैं)

WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

प्लेयरसालमैचपारीगेंदओवर्समेडनरनविकेटबेस्ट बॉलिंगऔसतइकानॉमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
मिचेल स्टार्क2019-202656*10897211620.128656362307/5824.53.4742.26108
पैट कमिंस2019-202654*9910212170236949762256/2822.112.9245.381010
नाथन लियोन2019-202657*100131432190.342061652258/6427.42.8158.411310
आर अश्विन2019-202441788874147927841911957/7121.492.8345.5911
जसप्रीत बुमराह2019-2025427976151269.130135581856/2719.232.841.16713
कगिसो रबाडा2019-202536656606110120636601646/4622.313.3240.2878
रविंद्र जडेजा2019-2026499190251504.129143211607/42272.8756.4106
मोहम्मद सिराज2020-2026468671151185.521141681416/1529.563.5150.4685
जोस हेजलवुड2019-202634*6461001016.425628041396/8920.172.7543.8878
स्टुअर्ट ब्रॉड2019-202333636372106223832291346/3124.093.0447.5573

यशस्वी नंबर 1, रोहित हैं पंत से आगे; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)