भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी टीम की जीत का दावा किया और कहा कि हमें ये टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए कुछ दिल तोड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी। सैंटनर ने इस दौरान भारत के खिलाफ क्या रणनीति होगी पर भी बात की और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को सपोर्ट करते हुए नजर आए।

सैंटनर इस टी20 वर्ल्ड कप को जीतना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने जो करोड़ों लोगों का दिल तोड़ने की बात कही उसके बाद पैट कमिंस की याद आ गई। दरअसल साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कमिंस ने कहा था कि वो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद लाखों लोगों को चुप कराना चाहते हैं जो भारत को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे।

सैंटनर ने बताया क्या होगा भारत के खिलाफ प्लान

सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम की बल्लेबाज टॉप क्लास की है और अगर हम उनके खिलाफ विकेट नहीं ले पाते तो सबसे अच्छा प्लान ये है कि बाउंड्री ना दें। हमारा दूसरा प्लान टीम को रोकना है। हम जाते हैं कि इंडिया कितनी मजबूत टीम है और उनकी बैटिंग में कितनी गहराई है। हमें क्या करना है ये साफ होना चाहिए और माइंटसेट वही है। ये कहना आसान है कि ये सिर्फ मैच है, लेकिन ऐसा नहीं है।

वरुण को सैंटनर ने किया सपोर्ट

सैंटनर से वरुण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि वरुण चक्रवर्ती कितने अच्छे बॉलर हैं। जब सीमिंग या स्पिनिंग नहीं होती है तो ये एक चुनौती होती है। वरुण वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं और वो अपनी फॉर्म में वापस आने से सिर्फ एक गेम दूर हैं। आपको पिछले अनुभव पर भरोसा करने की जरूरत है। सैंटनर ने पूरी तरह से वरुण को सपोर्ट किया जिन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर में 64 रन दिए थे और एक विकेट लिया था।

बुमराह की तारीफ करते नजर आए सैंटनर

सैंटनर ने अहमदाबाद कि पिच के बारे में बात की और कहा कि यहां की विकेट फ्लैट होगी और हाई स्कोरिंग होगी। कीवी कप्तान ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और कहा कि वो बेहतरीन बॉलर हैं और उन्हें हर किसी की बातचीत में शामिल होना चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में भारत के लिए वो गेंमचेंजर थे।

ये खबरें भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर शादी के एक दिन बाद मैच खेलने उतरे मैदान पर, एक ओवर में लुटाए 20 रन; टीम को सेमीफाइनल में मिली हार

Jansatta Opinion: खुद ही टीम से बाहर होने का रास्ता बना रहे अभिषेक? फेल रहे तो इस खिलाड़ी की टी20 में एंट्री तय