द हंड्रेड मेन्स 2026 टी20 लीग अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस टूर्नामेंट के सभी 32 लीग मैच समाप्त हो चुके हैं और अब सिर्फ एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला खेला जाना है। एलिमिनेटर मैच 14 अगस्त को जबकि फाइनल मैच 16 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीजन के सभी लीग मैचों के समापन के बाद अगर बात सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की की जाए तो इसमें पहले नंबर पर मिचेल मार्श मौजूद हैं। मार्श ने इस सीजन में गजब का प्रदर्शन किया है और सबसे ज्यादा रन उनके नाम है।

मार्श ने 239 गेंदों पर बनाए हैं 406 रन

द हंड्रेड मेन्स 2026 में मिचेल मार्श ने रन बनाने के मामले में बाजी मारी और सभी लीग मैचों के समापन के बाद सबसे ज्यादा रन उनके ही नाम है। मार्श ने इस लीग में खेले 8 मैचों में 239 गेंदों पर सबसे ज्यादा 406 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारी भी खेली। उनके बल्ले से 28 छक्के और 36 चौके भी निकले साथ ही साथ उनका बेस्ट स्कोर इस दौरान 76 रन रहा। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टिम सीफर्ट रहे जिन्होंने 8 मैचों में 322 रन 4 अर्धशतक की मदद से बनाए।

द हंड्रेड मेन्स 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बेन डकेट हैं जिन्होंने 8 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 306 रन बनाए हैं साथ ही चौथे स्थान पर मौजूद रयान रिकेल्टन ने 8 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 291 रन बनाए हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में जोस बटलर छठे नंबर पर हैं जिन्होंने 8 मैचों में 4 अर्धशतक की मदद से 278 रन बनाए हैं। लिस्ट में 10वें नंबर पर सैम करन हैं जिन्होंने 7 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से कुल 218 रन बनाए हैं।

द हंड्रेड मेन्स 2026 में 32 लीग मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

प्लेयरसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
मिचेल मार्श2026-20268804067650.75239169.870403628
टिम सीफर्ट2026-202688232280*53.66194165.970403115
बेन डकेट2026-20268813067543.71230133.04031464
रयान रिकेल्टन2026-202688129194*41.57165176.360212220
जो क्लार्क2026-20268802917336.37195149.230302517
जोस बटलर2026-20268732789069.5159174.840401720
विल जैक्स2026-20268802636532.87168156.540302215
मैथ्यू शॉर्ट2026-20267712387139.66170140021277
लियान लिविंगस्टोन2026-20268802336929.12146159.580202113
सैम करन2026-20267712187236.33153142.480221313

शुभमन गिल तीसरे स्थान पर, वार्नर नंबर 1; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है। शुभमन गिल भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर र मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)