इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन अक्सर अपने बेतुके बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका की टीम के लिए विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बेवकूफ टीम साउथ अफ्रीका को बताया है। उनका मानना है कि साउथ अफ्रीका को भारत को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए वेस्टइंडीज से जीतना नहीं चाहिए था।
माइकल वॉन का यह कहना दर्शाता है कि उन्हें साउथ अफ्रीका से ज्यादा इस बात का दुख है कि भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया। क्योंकि उनका साफ मानना है कि टूर्नामेंट जीतने के लिए बेस्ट खेलने से पहले आप बेस्ट टीम को ही बाहर करने की सोचें। यह सोच दर्शाती है कि उनका यह बयान कितना अजीबोगरीब है।
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज से जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने भारत को टूर्नामेंट में बरकरार रखा था। अगर वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका को हरा देती तो टीम इंडिया अपने अंतिम दो मैच जीतकर भी सुपर 8 से बाहर हो सकती थी। जबकि हुआ ऐसा कि साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया और टीम इंडिया अपने आखिरी दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस तरह साउथ अफ्रीका और भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
क्या बोले माइकल वॉन?
इंग्लैंड के एक पॉडकास्ट ‘Stick to Cricket’ में बात करते हुए माइकल वॉन ने यह अजीब बयान दिया। उन्होंने कहा,”मैं आपको बताता हूं कि इस टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम कौन सी थी? साउथ अफ्रीका, क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को जीतने देती सुपर 8 में तो भारतीय टीम बाहर हो जाती। मैं सिर्फ कह रहा हूं कि अगर उन्हें (भारत को) बाहर कर दिया जाता, तो उन्हें रोका जा सकता था। उस मैच को जीतकर साउथ अफ्रीका ने उन्हें मौका दिया।”
वॉन ने आगे कहा,”फिर भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और फिर इंग्लैंड को हराते हुए फाइनल में पहुंची। साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने तीन बड़े खिलाड़ियों को आराम दे दिया। देखिए यह सब अचानक होता है। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो इसका बेस्ट तरीका है कि सबसे अच्छी टीम को बाहर करें।”
यह भी पढ़ें- “मुझे डर लग रहा एसोसिएट टीम ना बन जाएं”: पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन पर मोहम्मद आमिर का बयान, भविष्य को लेकर जताई चिंता
यह भी पढ़ें- “मैं रिटायरमेंट ले रहा”: सचिन को बाहर किए जाने पर नहीं हुआ था भरोसा, पूर्व चयनकर्ता ने बताया- और खेलना चाहते थे तेंदुलकर
