ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। माइकल क्लार्क ने कहा है कि उन्होंने इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी को इस तरह खेलते पहले नहीं देखा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
Beyond23 Cricket Podcast में बातचीत के दौरान माइकल क्लार्क ने वैभव सूर्यवंशी के आसपास बन रहे माहौल की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों से की। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इतनी जल्दी वैभव सूर्यवंशी से टेस्ट क्रिकेट में बड़े चमत्कार की उम्मीद करना सही नहीं होगा।
माइकल क्लार्क ने कहा, ‘‘खैर, मैंने पहले ऐसा कभी नहीं देखा। मैंने किसी 15 साल के बच्चे को ऐसा करते हुए नहीं देखा।’’ माइकल क्लार्क ने हालांकि, वैभव के मामले में जल्दबाजी नहीं दिखाने की चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘आप जानते हैं दोनों बहुत अलग खिलाड़ी हैं और हां आप तुलना नहीं कर सकते। जब मैं पीछे मुड़कर सोचता हूं तो मुझे याद आता है कि जब सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया आए थे और उनके बारे में जो चर्चा थी, उस समय सच में वैसी चर्चा थी। मुझे लगता है कि वह 16 साल के थे। हां, 16 के ही थे। और वह चर्चा उन्होंने अपनी काबिलियत से हासिल की थी। उनकी वह विरासत आज भी सबके सामने है।’’
वैभव सूर्यवंशी IPL सीजन के सबसे ज्यादा चर्चा वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। उनकी निडर बल्लेबाजी और शांत स्वभाव ने भारत के बाहर भी लोगों का ध्यान खींचा है। वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 10 मैचों में 237.64 के स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इस युवा खिलाड़ी की तेजी से हुई तरक्की ने इस बात को लेकर उत्सुकता जगा दी है कि वह वह भविष्य में क्या बन सकते हैं, लेकिन माइकल क्लार्क ने जोर देकर कहा कि इस चर्चा को वर्तमान पर ही केंद्रित रखना चाहिए।
माइकल क्लार्क ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई यह कह रहा होगा कि वह सीधे टेस्ट क्रिकेट में जाकर तुरंत ही महान खिलाड़ियों में से एक बन जाएगा। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह खेलते हैं, अभी मैं जो देख रहा हूं, वह इस फ़ॉर्मेट के लिए बहुत ज़्यादा उपयुक्त है।’’
इसके साथ माइकल क्लार्क ने यह भी साफ किया कि इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन स्वाभाविक रूप से उन्हें क्रिकेट की दुनिया में और भी ऊंचे मुकाम हासिल करने की राह पर आगे बढ़ाता है।
वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘अब इसका यह मतलब नहीं है कि उन्हें किसी भी स्टेज पर टीम में नहीं चुना जाना चाहिए। अगर वह रन बनाते रहते हैं, चाहे कोई भी फॉर्मेट हो तो वह भारत के लिए T20 क्रिकेट, वनडे क्रिकेट और उम्मीद है कि टेस्ट क्रिकेट भी खेलेंगे।’’ माइकल क्लार्क ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के लिए असली चुनौती तब शुरू होगी, जब वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट से आगे बढ़कर अलग-अलग फॉर्मेट और परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांगों का सामना करेंगे।
RCB की नेटवर्थ CSK, MI से भी ज्यादा, पंजाब किंग्स सबसे नीचे; वैभव की टीम है लिस्ट में इस नंबर पर
आरसीबी की नेटवर्थ इस वक्त आईपीएल की सभी 10 फेंचाइजियों में सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स सबसे नीचे है जिसकी नेटवर्थ इतनी है। जानिए अन्य टीमों की नेटवर्थ कितनी है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
