scorecardresearch

MI vs RCB: हेली मैथ्यूज और ब्रंट की पारी के तूफान में उड़ी आरसीबी, मुंबई को मिली लगातार दूसरी जीत

WPL Live Cricket Score,Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore: वुमेंस प्रीमियर लीग के चौथे मैच में मुंबई ने आरसीबी को आसानी से हरा दिया और 4 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है।

WPL 2023 | Mumbai Indians
MI vs RCB: कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मुंबई इंडियंस टीम की खिलाड़ी (सोर्स- ट्विटर)

Mumbai Indians women vs Royal Challengers Bangalore women: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का चौथा मुकाबला मुंबई के बेब्रौर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए आरसीबी की टीम ने 18.4 ओवर में 155 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य दिया।

जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 14.2 ओवर में एक विकेट पर 159 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। मुंबई की बल्लेबाज हेली मैथ्यूज और ब्रंट की तूफानी पारी के सामने आरसीबी की गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आईं। हेली ने नाबाद 77 रन की जबकि ब्रंट ने नाबाद 55 रन की पारी खेली और दोनों के बीच 114 रन की शतकीय साझेदारी हुई। ये मुंबई की जहां लगातार दूसरी जीत रही तो वहीं आरसीबी की लगातार दूसरी हार रही।

Live Updates

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

22:37 (IST) 6 Mar 2023
मुंबई की लगातार दूसरी जीत, आरसीबी को लगातार दूसरा झटका

इस मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर उप-कप्तान स्मृति मंधाना पर पूरी तरह से हावी नजर आईं। मुंबई की टीम ने पहले गेंदबाजी में आरसीबी को 155 रन पर ऑल-आउट कर दिया और फिर बल्लेबाजी में मुंबई के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजी की जबरदस्त धुनाई करते हुए 14.2 ओवर में जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच में जीत दर्ज की। ये इस लीग में मुंबई की टीम की लगातार दूसरी जीत रही जबकि आरसीबी को लगातार दूसरे मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। दो मैचों में लगातार दो जीत के साथ मुंबई टीम के 4 अंक हो गए हैं और ये टीम अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है।

22:33 (IST) 6 Mar 2023
हेली मैथ्यूज और ब्रंट की नाबाद शतकीय साझेदारी से मुंबई को मिली 9 विकेट से जीत

हेली मैथ्यूज और ब्रंट ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की नाबाद शतकीय साझेदारी करते हुए मुंबई की टीम को 9 विकेट से जीत दिला दिया। हेली ने 38 गेंदों पर एक छक्का और 13 रन की मदद से नाबाद 77 रन जबकि ब्रंट ने 29 गेंदों पर एक छक्का और 9 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए।

22:25 (IST) 6 Mar 2023
मुंबई को जीत के लिए 42 गेंदों पर 11 रन की जरूरत

मुंबई को जीत के लिए 42 गेंदों पर 11 रन की जरूरत है। इस टीम ने हेली और ब्रंट की तूफानी पारी के दम पर 13 ओवर में 1 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 48 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी हो चुकी है।

22:21 (IST) 6 Mar 2023
आरसीबी के गेंदबाज असरहीन

हेली मैथ्यूज और ब्रंट के सामने आरसीबी की गेंदबाज पूरी तरह से असरहीन दिख रही हैं और दोनों बल्लेबाज आसानी से रन जुटा रहे हैं। 12 ओवर में एक विकेट पर 125 रन बन चुके हैं।

22:17 (IST) 6 Mar 2023
मुंबई का स्कोर 100 के पार

11 ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई की टीम ने एक विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अब 54 गेंदों पर 46 रन की जरूरत है। मैथ्यूज और ब्रंट की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। मैथ्यूज 57 रन तो ब्रंट 28 रन पर नाबाद हैं।

22:15 (IST) 6 Mar 2023
मैथ्यूज और ब्रंट के बीच 50 रन की साझेदारी

हेली मैथ्यूज और ब्रंट के बीच 34 गेंदों पर 63 रन की साझेदारी हो चुकी है और मुंबई को जीत के लिए 56 गेंदों पर 48 रन बनाने हैं।

22:12 (IST) 6 Mar 2023
हेली मैथ्यूज का अर्धशतक

मुंबई की ओपनर बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका इस लीग में पहला अर्धशतक है। मुंबई ने 10 ओवर में एक विकेट पर 95 रन बना लिए हैं।

22:04 (IST) 6 Mar 2023
मुंबई को जीत के लिए 72 गेंदों पर 80 रन की जरूरत

मुंबई की टीम के सामने बड़ा लक्ष्य नहीं है और उसे जीत के लिए 72 गेंदों पर 80 रन चाहिए। अभी इस टीम के हाथ में 9 विकेट है।

22:02 (IST) 6 Mar 2023
7 ओवर का खेल खत्म, मुंबई का स्कोर 64/1

7 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई अच्छी स्थिति में दिख रही है और इस टीम ने एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस वक्त हेली 38 रन तो ब्रंट 15 रन बनाकर मौजूद हैं।

21:50 (IST) 6 Mar 2023
यास्तिका आउट हुईं, मुंबई ने गंवाया पहला विकेट

मुंबई की ओपनर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया 19 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने हेली मैध्यूज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। यास्तिका को प्रीति बोस ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

21:41 (IST) 6 Mar 2023
मुंबई की शानदार शुरुआत

मुंबई की टीम ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 26 रन बना लिए हैं। यास्तिका और हेली बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

21:31 (IST) 6 Mar 2023
मुंबई की पारी की शुरुआत

मुंबई की पारी की शुरुआत हो चुकी है और टीम के लिए ओपन करने यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज क्रीज पर आ चुकी हैं।

21:17 (IST) 6 Mar 2023
आरसीबी 155 रन पर हुई ऑलआउट

आरसीबी की टीम ने मुंबई के खिलाफ 155 रन बनाए और ऑल-आउट हो गई। आरसीबी की टीम पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 18.4 ओवर में निपट गई। मुंबई की तरफ से हेली मैथ्यूज ने तीन जबकि सायका और एमिला ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा ब्रंट और पूजा को एक-एक सफलता मिली। आरसीबी के लिए रिचा घोष ने 28 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।

21:08 (IST) 6 Mar 2023
आरसीबी का 8वां विकेट गिरा, श्रेयांका आउट हुईं

श्रेयांका को ब्रंट ने 23 रन पर पगबाधा आउट कर दिया। आरसीबी का स्कोर 17 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन हो गया है।

21:02 (IST) 6 Mar 2023
16 ओवर में आरसीबी ने बनाए 7 विकेट पर 132 रन

आरसीबी ने 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। शूट और श्रेयांका इस वक्त क्रीज पर हैं और दोनों की बीच 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:48 (IST) 6 Mar 2023
रिचा घोष 28 रन बनाकर आउट हुईं

रिचा घोष काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं और उन्होंने 26 गेंदों पर एक छक्का व 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। उन्हें मैथ्यूज ने कैच आउट करवा दिया। आरसीबी ने 13.3 ओवर में 7 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं।

20:41 (IST) 6 Mar 2023
आरसीबी का छठा विकेट गिरा, कनिका आउट हुईं

कनिका और रिचा के बीच छठे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई, लेकिन पूजा वस्त्राकार ने कनिका को 22 रन पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। कनिका ने एक छक्का और तीन चौकों की मदद से 13 गेंदों पर22 रन बनाए।

20:29 (IST) 6 Mar 2023
आरसीबी को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत

आरसीबी के लिए अब तक एक भी बड़ी साझेदारी नहीं हुई है और अब रिचा और कनिका के बीच अच्छी साझेदारी होती है तो ये आरसीबी के हक में होगा। 11 वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर एमिला ने चौका व छक्का लगाया और इस टीम ने 11 ओवर में 5 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं।

20:26 (IST) 6 Mar 2023
10 ओवर का खेल समाप्त, आरसीबी का स्कोर 81/5

आरसीबी का पारी के पहले 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। इस दौरान इस टीम ने 81 रन बनाए और 5 विकेट खो दिए। इस समय क्रीज पर रिचा और एमिला मौजूद हैं।

20:13 (IST) 6 Mar 2023
एलिस पैरी रन आउट हुईं

आरसीबी की बल्लेबाज एलिस पैरी 13 रन बनाकर रन आउट हो गईं और ये टीम इस वक्त संघर्ष कर रही है। 8.1 ओवर में आरसीबी ने 71 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं।

20:04 (IST) 6 Mar 2023
रिचा और एलिस पैरी क्रीज पर

आरसीबी की उम्मीद अब रिचा घोष और एलिस पैरी पर टिकी है। इस टीम ने 7 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन मुंबई ने अच्छी वापसी की और इस वक्त हरमनप्रीत कौर की टीम आरसीबी पर हावी दिख रही है। इस ओवर में 10 रन बने थे।

20:01 (IST) 6 Mar 2023
6 ओवर का खेल खत्म, आरसीबी का स्कोर 47/4

पावरप्ले का खेल खत्म हो चुका है और आरसीबी की टीम ने 47 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। इस टीम के शीर्ष बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस मैच में ज्यादा अच्छा नहीं रहा।

19:57 (IST) 6 Mar 2023
आरसीबी का चौथा विकेट गिरा

मैथ्यूज ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान मंधाना को आउट और तीसरी ही गेंद पर नाइट को गोल्डन डक पर आउट करके आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया। इस टीम ने 43 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।

19:55 (IST) 6 Mar 2023
कप्तान स्मृति मंधान 23 रन पर आउट

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं और उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाए थे, लेकिन स्पिनर मैथ्यूज ने उन्हें अपना पहला शिकार बनाया और कैच आउट करवा दिया। आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा।

19:53 (IST) 6 Mar 2023
5 ओवर का खेल खत्म, आरसीबी का स्कोर 43/2

पहली पारी के पांचवें ओवर में मुंबई की टीम को सायका ने दो सफलता दिलवाई। उन्होंने पहले सोफी डिवाइन और फिर दिशा को आउट करके टीम को बड़ी राहत दी।

19:51 (IST) 6 Mar 2023
सायका ने मुंबई को दिलवाई दूसरी सफलता

मुंबई की टीम को दूसरी सफलता भी सायका ने ही दिलावाई और उन्होंने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर दिशा कसात को खाता भी नहीं खोलने दिया और शून्य पर बोल्ड कर दिया।

19:50 (IST) 6 Mar 2023
सोफी डिवाइन आउट हुईं, आरसीबी का पहला विकेट गिरा

आरसीबी की टीम का पहला विकेट सोफी डिवाइन के रूप में गिरा जिन्हें सायका इशाक ने 16 रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया।

19:43 (IST) 6 Mar 2023
3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर, 22/0

तीन ओवर का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी ने बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। सोफी और स्मृति बेहद सधे अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं और मुंबई की गेंदबाज अब तक ज्यादा प्रभावी नहीं दिख रही हैं।

19:35 (IST) 6 Mar 2023
पहले ओवर में बने 11 रन

आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए। पहले ओवर में मंधाना ने एक बेहतरीन चौका लगाया जबकि सोफी ने भी एक शानदार चौका जड़ा।

19:33 (IST) 6 Mar 2023
आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

आरसीबी की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने पारी की शुरुआत की है जबकि मुंबई की तरफ से पहला ओवर ऑफ स्पिनर मैथ्यूज डाल रही हैं।

मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर गजब की फॉर्म में हैं और उन्होंने वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में सिर्फ 22 गेंदों पर अर्धशतक ठोककर इस लीग में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कमाल किया था। मुंबई की टीम को पहले मैच में जीत मिली थी तो वहीं आरसीबी को पहली जीत की तलाश है। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना हैं जो भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान भी हैं और इस मैच में वो कप्तान हरमनप्रीत कौर को चुनौती देती ही नजर आएंगी। मुंबई की टीम ने एक मैच खेला है और वो मैच इस टीम ने जीता था जबकि आरसीबी को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×