आईपीएल 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कर रही है। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। इस मैच में आरसीबी की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव हुआ और इसके देख बेंगलुरु फैंस हैरान भी हुए। जोश हेजलवुड की पिछले मैच में वापसी हुई थी लेकिन वह एक मैच खेलकर ही इस मैच से बाहर हो गए।
वहीं मुंबई इंडियंस ने भी दो बदलाव अपनी टीम में किए हैं। अल्लाह गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर को मौका मिला है। दीपक चाहर की जगह मयंक मार्कन्डे को जगह मिली है। शेरफेन रदरफोर्ड मैच की स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में नहीं हैं, लेकिन वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर निश्चित उतरेंगे। क्योंकि मुंबई की स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में सिर्फ तीन विदेशी हैं।
क्यों जोश हेजलवुड हुए प्लेइंग 11 से बाहर?
कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के टॉस के वक्त बताया कि आरसीबी की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। उनकी जगह जैकब डफी की टीम में वापसी हुई है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में हेजलवुड लौटे थे और उन्होंने 2 विकेट भी लिए थे। कप्तान ने भी उनको लेकर खास जानकारी नहीं दी।
लाइव शो के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से जानकारी मिली कि, जोश हेजलवुड ने टीम के साथ मुंबई ट्रैवल ही नहीं किया है। इसका कारण उनका वर्कलोड मैनेजमेंट भी हो सकता है या फिर वह पूरी तरह शायद फिट नहीं होंगे। इसी कारण उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लिया।
हेजलवुड ने पिछले मैच में 4 ओवर में 44 रन देकर दो विकेट लिए थे। वैभव सूर्यवंशी ने उनकी क्लास लगाई थी और चार गेंद पर ही 18 रन ठोक दिए थे। वहीं जैकब डफी की बात करें तो उन्होंने पहले दोनों मैच में आरसीबी की जीत में अहम भूमिक निभाई थी। उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट झटके थे।
मुंबई इंडियंस और आरसीबी की स्टार्टिंग प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कन्डे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
संगीत की अमर आवाज आशा भोसले को नमन: जब सुरों की मलिका ने ब्रेट ली संग गाकर जीता था दिल, हमेशा रहेगा याद
आशा भोसले ने अपने जीवन में हजारों गाने गाए और यही कारण है कि आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके निधन पर आज पूरे देश की आंखें नम हैं। इसी दौरान खेल जगत से भी उनके खास कनेक्शन का किस्सा आपको बताते हैं, जब आशा ताई ने ब्रेट ली के साथ एक गाना रिलीज किया था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
