आईपीएल 2026 के 20वें मैच में विराट कोहली ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद आरसीबी ने 240 रन बनाए। फिर वह टीम के लिए फील्डिंग करने नहीं उतरे। वह ड्रेसिंग रूम में बिना प्लेइंग किट में बैठे नजर आए। इसके बाद जब मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हुई तब रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की। पारी के छठे ओवर में वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।
पहले विराट और फिर रोहित के रिटायर्ड हर्ट होने से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गईं। यह दोनों खिलाड़ी भारत की वनडे टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। फिर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से दोनों की फिटनेस और फॉर्म टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में इससे फैंस और टीम मैनेजमेंट की चिंताएं जरूर बढ़ी होंगी।
रोहित और विराट क्यों गए फील्ड से बाहर?
विराट कोहली ने इस मैच में 38 गेंद पर 50 रन की पारी खेली लेकिन वह फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। क्रिकबज के मुताबिक उनके एंकल (पैर के टखने) में समस्या की जानकारी मिली। इसी कारण वह आरसीबी की गेंदबाजी के दौरान फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। वह आरसीबी की गेंदबाजी में ड्रेसिंग रूम में बैठे दिखे। विराट बल्लेबाजी के दौरान हालांकि पूरी तरह फिट लग रहे थे, बाद में यह दिक्कत सामने आई।
रोहित शर्मा की बात करें तो पारी की शुरुआत उन्होंने अच्छी की। जैकब डफी के खिलाफ उन्होंने एक बेहतरीन छक्का भी आगे बढ़कर लगाया। पारी के छठे ओवर तक वह 13 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। रसिक सलाम के खिलाफ ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने मिडविकेट की तरफ शॉट खेलने का प्रयास किया। फिर वह हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते दिखे। फिजियो भी आए लेकिन उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा।
वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, SRH के खिलाफ कितने रन बनाकर टी20 में रच सकते हैं इतिहास?
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल 2026 में चार पारियों में 200 रन बना लिए हैं। अब वह टी20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पांचवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरेगी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
